मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गाजियाबाद में 15वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, सुसाइड नोट ने सबको चौंकाया​ | IND vs AFG: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया क्यों नही दे रहे वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में मौका!​ | होम-कार लोन लेने वालों की बढ़ी टेंशन! क्या फिर बढ़ने वाली है आपकी EMI?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हलवा जाएंगे भूल…मूंगदाल की क्रीमी खीर बनाएं, मुंह में घुल जाएगा स्वाद​

मूंग दाल ज्यादातर लोग तब बनाकर खाते हैं जब उन्हें अपने पेट को रिलैक्स देना हो, लेकिन डेजर्ट्स और मिठाइयों के लिए भी ये दाल एक दम परफेक्ट रहती है. आपने इस दाल का हलवा तो कई बार बनाया होगा, लेकिन एक बार आप उसकी खीर बनाकर ट्राई करें. खास मौके पर आप जब इसे […]

मूंग दाल ज्यादातर लोग तब बनाकर खाते हैं जब उन्हें अपने पेट को रिलैक्स देना हो, लेकिन डेजर्ट्स और मिठाइयों के लिए भी ये दाल एक दम परफेक्ट रहती है. आपने इस दाल का हलवा तो कई बार बनाया होगा, लेकिन एक बार आप उसकी खीर बनाकर ट्राई करें. खास मौके पर आप जब इसे सर्व करेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करता नजर आएगा. इस वक्त गणेश उत्सव चल रहा है. आप चाहे तो इस दौरान भी ये मूंग दाल की खीर बना सकते हैं. इस आर्टिकल में पूरी स्टेप बाय स्टेप रेसिपी दी गई है.

मूंग दाल की ये रेसिपी भूपी किचन से शेयर की गई है, जिसे शेफ भूपेंद्र सिंह रावत चलाते हैं. वो एक प्रोफेशनल शेफ होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक से बढ़कर पारंपरिक और यूनिक स्वाद वाली रेसिपीज शेयर करते रहते हैं. आज उनके स्वाद के खजाने में से उन्होंने मूंग दाल की खीर बनाने का तरीका साझा किया है.

खीर के इनग्रेडिएंट्स करें नोट

  • आधा कप मूंग दाल
  • 2 चम्मच देसी घी
  • 1 लीटर फुल फैट दूध
  • 810 केसर के धागे
  • 50 ग्राम मिल्क मेड
  • देसी खांड
  • 1012 बादाम
  • 1012 काजू

कैसे बनाएं मूंग दाल की खीर?

  • अगर आपको खीर बनानी हो तो मूंग दाल को भिगोना जरूरी होता है, इसलिए इसे बीनकर दो पानी से धोने के बाद कुछ घंटे भिगोकर रख दें.
  • दाल को पानी से निकालकर अच्छी तरह से छान लें ताकि पानी पूरी तरह से अलग हो जाए.
  • अब एक पैन में दो चम्मच देसी घी को गर्म करें. इसके बाद दाल को इसमें डालकर अच्छी तरह से भूनें, जब तक कि खुशबू न आने लगे.
  • दाल जब भुन जाए तो इसमें दूध एड कर दें और हल्की आंच पर बीचबीच में कलछी से चलाते हुए पकाते रहें. इसी दौरान केसर के धागे भी एड कर दें.
  • जब दाल गल जाए तो इसमें मिल्क मेड एड करें. ये खीर को एक क्रीमी टच देगा और मिठास भी एड करेगा.
  • अब एक मोटी तली का पैन गर्म करें और देसी खांड डालकर हल्की आंच पर कैरेमलाइज कर लें. इससे खीर को रिच टेस्ट मिलता है.
View this post on Instagram

A post shared by Chef Bhupi

  • कैरेमलाइज खांड को उबलती हुई खीर में डालें और कलछी से चला दें. इसमें एक बढ़िया गाढ़ापन आ जाना चाहिए.
  • सबसे लास्ट में खीर में बादामकाजू डालें और मिक्स करें. इस तरह से स्वादिष्ट दाल वाली खीर बनाकर तैयार हो जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY