EntertainmentViral

‘हर तरह के रोल को तैयार’, 30 साल बाद भारत लौटी मीनाक्षी शेषाद्रि ने मांगा बॉलीवुड में काम, बोलीं- कर्मभूमि लौट आई हूं

80 और 90 के दशक में सभी का फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन चुकी एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए वह अपने लिए काम मांगती दिखाई दी है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वह हर तरह का रोल करने के लिए तैयार है और काम की तलाश में है। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और अब फैंस के मिले जुले रिएक्शन देखने मिल रहे है। चलिए बताते है पूरी खबर

‘हर तरह के रोल को तैयार’, 30 साल बाद भारत लौटी मीनाक्षी शेषाद्रि ने मांगा बॉलीवुड में काम, बोलीं- कर्मभूमि लौट आई हूं
‘हर तरह के रोल को तैयार’, 30 साल बाद भारत लौटी मीनाक्षी शेषाद्रि ने मांगा बॉलीवुड में काम, बोलीं- कर्मभूमि लौट आई हूं

80 और 90 के दशक में बनाया शानदार नाम

एक समय पर बॉलीवुड अभिनेत्री को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने शानदार अभिनय और किरदारों से फिल्ममेकर्स का दिल जीत लिया था। उन्होंने राजीव गोस्वामी के साथ फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्हें ‘हीरों’, ‘दामिनी’, ‘मेरी जंग’, ‘घायल’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में देखा गया। हैरानी की बात ये थी कि जब वह करियर की ऊंचाइयों पर थी तब इंवेस्टमेंट बैंकर हरीष मैसूर से शादी कर वह बॉलीवुड की दुनिया को छोड़कर अमेरिका जाकर बस गईं। वहां उन्होंने क्लासिकल डांस इंस्टीट्यूट चलाया और अब 30 साल बाद मुंबई लौट चुकी है।

मीनाक्षी शेषाद्रि की 30 साल बाद वापसी

एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में वापस काम करने की इच्छा को जाहिर किया। एक्ट्रेस ने कहा- मैं आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं। 30 साल के लंबे समय बाद मैं अपनी कर्मभूमि मुंबई लौट आईं हूं और नई उम्मीदों, जुनून और सकारात्मकता के साथ इस इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापस कदम रख रहीं हूं। मैं ऐसे दमदार किरदारों की तलाश में हूं जो असरदार हो, अच्छे हो।

दामिनी एक्ट्रेस ने कहा- रोल छोटा हो या बड़ा, लीड हो या सपोर्टिंग रोल, मैं हर तरह के किरदार के लिए तैयार हूं। फिल्में हो या ओटीटी दोनों पर काम करने की इच्छा रखती हूं। मुझे बस ऐसा किरदार चाहिए जो एक कलाकार के तौर पर मुझे चुनौती दे।

Khabar Monkey

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि उन्हें कई ऑफर मिले लेकिन कुछ रोल्स इतने खास नहीं थे और कुछ प्रोजेक्ट्स में बात आगे नहीं बढ़ पाई। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि वह किसी मैनेजमेंट टीम या एजेंसी की मदद नहीं ले रही है, सब खुद संभाल रही है। साथ ही फैंस से प्यार, सपोर्ट और दुआएं मांगी है।

फैंस कर रहे बेसब्री से इंतजार

बात करें फैंस के रिएक्शन की तो, लोग उनकी इस वापसी से काफी खुश है और उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक है। मीनाक्षी शेषाद्रि जब अचानक शोबिज की दुनिया से गायब हो गईं थी तो फैंस ने उन्हें काफी याद किया इसलिए इस अनाउंसमेंट पर फैंस की खुशी देखी जा सकती है। लोग उन्हें वापसी के लिए बधाइयां दे रहे है, उनके इस पोस्ट की तारीफ कर रहे है। कुछ ने तो यह तक कह डाला कि उन्हें ‘हीरो’ फिल्म के पार्ट 2 में देखना चाहते है।

Leave a Reply