गुरुवार, 24 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सिर्फ पानी पिलाते नजर आएंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल​ | ‘बहू नहीं, मेरी बेटी है’… बेटे की मौत के एक महीने बाद सास ने कराई दूसरी शादी, देवर ने किया कन्यादान​ | UPI Transaction पर टैक्स का क्या बदलेगा खेल? 18% GST पर हो सकता है विचार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हमेशा लगती रहती है भूख? कहीं आपको ये हेल्थ प्रॉब्लम्स तो नहीं, डायटीशियन ने बताया​

कुछ लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और रात का खाना खाने के तुरंत बाद भी भूख लगती रहती है. शरीर अगर खाने के लिए कुछ मांग रहा है तो ये अच्छा संकेत है लेकिन इस आदत का हावी होना खतरनाक भी साबित हो सकता है. हमेशा लगती रहती है भूख.. इस पर टीवी9 ने डॉक्टर पायल […]

कुछ लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और रात का खाना खाने के तुरंत बाद भी भूख लगती रहती है. शरीर अगर खाने के लिए कुछ मांग रहा है तो ये अच्छा संकेत है लेकिन इस आदत का हावी होना खतरनाक भी साबित हो सकता है. हमेशा लगती रहती है भूख.. इस पर टीवी9 ने डॉक्टर पायल दत्त से बातचीत की. एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको दिनभर बार बार भूख लगती रहती है, खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही फिर से कुछ खाने का मन करने लगता है, तो इसे सिर्फ आपकी खाने की आदत मानकर नजरअंदाज न करें.

एक्सपर्ट के मुताबिक लगातार भूख लगने के पीछे कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. उम्र बढ़ने के साथ ऐसा होना थोड़ी चिंता की बात है क्योंकि बच्चे खेलकूद से चीजों को जल्दी पचा लेते हैं. चलिए आपको बताते हैं इन समस्याओं के बारे में…

लगातार भूख लगने के कारण

डायबिटीज: डॉक्टर कहती हैं कि कई बार इसके पीछे कोई हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती है. मेडिकल भाषा में जरूरत से ज्यादा भूख लगने को पॉलिफेजिया कहते हैं. उनके मुताबिक जब शरीर ब्लड शुगर का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो आपको बार बार भूख लग सकती है.

लो ब्लड शुगर: ब्लड शुगर बहुत कम होने पर तेज भूख के साथ पसीना आना और हाथ कांपना भी हो सकता है.

थायराइड: अगर थायराइड ज्यादा एक्टिव है, तो शरीर ज्यादा तेजी से कैलोरी इस्तेमाल करता है और भूख बढ़ सकती है.

स्ट्रेस: लंबे समय तक तनाव में रहने से कॉर्टिसोल नाम का हार्मोन बढ़ सकता है, जिससे भूख और कुछ खास चीजें खाने की क्रेविंग बढ़ती है.

नींद पूरी न होना: अगर आप ठीक से नहीं सो रहे हैं, तो भूख और पेट भरा होने का एहसास कराने वाले हार्मोन का बैलेंस बिगड़ सकता है.

पीरियड्स से पहले: पीरियड्स के आसपास होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से भूख ज्यादा लग सकती है.

डिप्रेशन: कुछ लोगों में डिप्रेशन के दौरान भूख बढ़ने और ज्यादा खाने की समस्या हो सकती है.

शरीर को पर्याप्त पोषण न मिलना: अगर आपकी डाइट से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है, तो पेट भरने के बाद भी भूख लग सकती है.

प्रेग्नेंसी: इस हेल्थ कंडीशन में शरीर की पोषण की जरूरत बढ़ जाती है, इसलिए इस दौरान ज्यादा भूख लगना हो सकता है.

डायटिशियन कहती हैं कि अगर लगातार भूख लगने के साथ आपका वजन बिना वजह कम हो रहा है, बहुत ज्यादा प्यास लगती है या बार बार पेशाब आता है, तो इसे नजरअंदाज न करें. डॉक्टर से मिलकर इसकी सही वजह की जांच करवाना जरूरी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY