HealthViral

स्वाद और सेहत का रखना चाहते हैं ख्याल, आलू या गोभी नहीं इस बार घर पर बनाएं इन 5 हेल्दी चीजों के पराठे

स्वाद और सेहत का रखना चाहते हैं ख्याल, आलू या गोभी नहीं इस बार घर पर बनाएं इन 5 हेल्दी चीजों के पराठे

Healthy Paratha Options: भारत में लंच हो या डिनर अक्सर पराठा खाने का जरूरी हिस्सा बन जाता है। इसे बच्चे से लेकर बड़े तक खूब पसंद करते हैं। आमतौर पर घरों में आलू, गोभी या पनीर के पराठे बनाए जाते हैं। लेकिन अगर आप इस बार वही बोरिंग पराठे से बोर हो गए हैं तो इस बार कुछ हटकर स्वाद ट्राई कर सकते हैं। स्वाद और सेहत का ख्याल रखते हुए पराठे की स्टफिंग को यूनिक बना सकते हैं। आइए, जानते हैं हेल्दी पराठों के बारे में जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

स्वाद और सेहत का रखना चाहते हैं ख्याल, आलू या गोभी नहीं इस बार घर पर बनाएं इन 5 हेल्दी चीजों के पराठे
स्वाद और सेहत का रखना चाहते हैं ख्याल, आलू या गोभी नहीं इस बार घर पर बनाएं इन 5 हेल्दी चीजों के पराठे

लौकी का पराठा

लौकी अक्सर खाने में कई लोग मुंह बनाते हैं, लेकिन यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसे डाइट में शामिल करने के लिए आप पराठा बना सकते हैं। इससे बोरिंग खाने को नया ट्विस्ट मिलेगा और सभी मजे से खाएंगे। इसके लिए लौकी को कद्दूकस करके कुछ देर रख दें। फिर इसका अतिरिक्त पानी निकाल दें ताकि पराठा खराब न हो। इसके बाद लौकी में मसालों को डाल दें। आप चाहें तो इसमें सत्तू भी मिक्स कर सकते हैं।

सत्तू का पराठा

गर्मियों के समय चने का सत्तू बहुत पसंद किया जाता है। यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। इससे आप स्वादिष्ट और हेल्दी पराठा बना सकते हैं। इसके लिए सत्तू में प्याज, हरी मिर्च और मसालों को डालकर मिक्स करें। अब इस फिलिंग को पराठों में भरकर सेक लें। इस तरह घर पर आसानी से सत्तू का पराठा बनाया जा सकता है।

पालक या मेथी के पराठे

आजकल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी हरी सब्जियां कम खाते हैं। ऐसे में इनका पराठा बनाकर खाया जा सकता है। पालक या मेथी की प्यूरी बनाकर आटे में मिक्स कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन्हें बारीक काटकर आटे में गूंथ सकती हैं। इस तरह के पराठे स्वाद और सेहत दोनों के लिए लाजवाब होते हैं।

चुकंदर पनीर पराठा

चुकंदर आयरन, फोलेट और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है और पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में आप इन दोनों चीजों को मिक्स करके स्वादिष्ट पराठा बना सकते हैं। इसका गुलाबी रंग बच्चों को भी काफी पसंद आएगा। इसके लिए चुकंदर को कद्दूकस करें और पनीर के साथ स्टफिंग तैयार करें। चुकंदर की प्यूरी बनाकर आप आटे में मिला सकते हैं।

Khabar Monkey

मूंग दाल पराठा

मूंग दाल प्रोटीन और फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। इससे आप स्वादिष्ट पराठे बना सकते हैं। इसके लिए मूंग दाल को रातभर भिगोकर रखें और सुबह पीस लें। अब इसमें मसालों को डालकर फिलिंग तैयार कर लें। इस तरह आप आसानी से बच्चों के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट पराठे बना सकते हैं जिसका स्वाद थोड़ा हटकर होगा।

Leave a Reply