Viral

उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगी यह सड़क, सिर्फ इन खास वाहनों को आने-जाने की अनुमति

उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगी यह सड़क, सिर्फ इन खास वाहनों को आने-जाने की अनुमति

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) प्रशासन ने दुधवा-गौरीफंटा रोड पर शाम से सुबह तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को अधिकारियों ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने यह फैसला वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रखने के लिए लिया है।

उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगी यह सड़क, सिर्फ इन खास वाहनों को आने-जाने की अनुमति
उत्तर प्रदेश: शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगी यह सड़क, सिर्फ इन खास वाहनों को आने-जाने की अनुमति

दुधवा रिजर्व प्रशासन के उप निदेशक जगदीश आर ने बताया कि इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उन्होंने पीटीआई को बताया कि दूधवा से नेपाल सीमा के पास स्थित गौरीफंटा कस्बे तक जाने वाली सड़क पर हर दिन शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक आम लोगों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा।

कौन-कौनसे वाहन जा सकेंगे?

जगदीश आर ने बताया कि प्रतिबंधित समय में एम्बुलेंस और आपातकालीन वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि रात में गौरीफंटा जाने वाले यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए दुधवा से चंदनचौकी जाने वाला वैकल्पिक मार्ग 24 घंटे खुला रहेगा। इस रास्ते से गौरीफंंटा तक आवागमन निर्बाध बना रहेगा।

Khabar Monkey

उन्होंने बताया कि रात के समय यातायात को लेकर यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है। जगदीश आर ने कहा कि रात्रिकालीन वाहन प्रतिबंध बाघ अभ्यारण्यों में सख्त रात्रि नियम लागू करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुपालन और जनहित के बीच संतुलन बनाता है। (इनपुट- भाषा)

खुशखबरी! 300 KM यात्रा कर ध्यान खींचने वाली बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया

वर्ष 2024 में महाराष्ट्र से ओड़ीशा के सिमलीपाल बाघ अभयारण्य में लाई गई बाघिन जीनत ने चार शावकों को जन्म दिया है। ।

Leave a Reply