HealthViral

स्टाइल और जरूरत दोनों का ख्याल रखेंगे ये 5 तरह के बैग्स, महिलाओं को हर जगह आएंगे काम

आजकल हैंडबैग का इस्तेमाल करना सिर्फ फैशन से जुड़ा नहीं है बल्कि जरूरी सामान रखने के लिए इनका रोजमर्रा में इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि महिलाएं सिर्फ स्टाइल और फैशन के लिए हैंडबैग खरीदती हैं। लेकिन ऑफिस, कॉलेज, शॉपिंग, पार्टी या ट्रैवलिंग पर जाना हो हर मौके पर अलग-अलग तरह के बैग का इस्तेमाल कामों को आसान बनाने में मदद करते हैं।

स्टाइल और जरूरत दोनों का ख्याल रखेंगे ये 5 तरह के बैग्स, महिलाओं को हर जगह आएंगे काम
स्टाइल और जरूरत दोनों का ख्याल रखेंगे ये 5 तरह के बैग्स, महिलाओं को हर जगह आएंगे काम

अगर आप स्टाइल और जरूरत दोनों का ख्याल रखना चाहती हैं तो कुछ हैंडबैग्स को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं जो आपके हर लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ जरूरत का भी ख्याल रखेगा। आज हम आपको ऐसी ही कुछ हैंडबैग्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको आप अलग-अलग जगहों पर स्टाइल कर सकती हैं।

टोट बैग

आजकल ज्यादातर लड़कियां टोट बैग को काफी ज्यादा पसंद कर रही हैं। इनका साइज बड़ा होता है जिसकी वजह से इसमें पानी की बोतल, लैपटॉप, मेकअप किट और जरूरी सामान आसानी से रखा जा सकता है। ऑफिस जाने वाली महिलाओं से लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स तक के लिए यह काफी उपयोगी माना जाता है। इसे आप वेस्टर्न या इंडियन दोनों तरह की आउटफिट्स पर स्टाइल कर सकती हैं।

स्लिंग बैग

अगर आपको ज्यादा भारी बैग नहीं पसंद है तो स्लिंग बैग को कैरी किया जा सकता है। इसमें जरूरी सामान, वॉलेट और चाबियां आसानी से रखी जा सकती हैं। गर्मी के मौसम में इसमें छोटी पानी की बोतल आसानी से रखी जा सकती है। कैजुअल आउटिंग, ट्रैवलिंग और शॉपिंग के लिए इस तरह के हैंडबैग को कैरी करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये काफी आरामदायक होते हैं जो लंबे समय तक आसानी से कैरी किए जा सकते हैं।

बैकपैक

अगर आपको रोजाना ऑफिस या कॉलेज में ज्यादा चीजें लेकर जानी पड़ती हैं तो आपके लिए बैकपैक एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। आजकल मार्केट में काफी सारे डिजाइनर और स्टाइलिश बैकपैक मिलने लगे हैं। दोनों कंधों पर वजन बराबर होने की वजह से इन्हें कैरी करना आसान होता है। ट्रैवलिंग, ऑफिस और कॉलेज के लिए इस तरह के बैग अपने पास जरूर रखें।

टॉप हैंडल बैग

स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक के लिए आप टॉप हैंडल बैग को कैरी कर सकती हैं। इससे आपको पूरा लुक स्टाइलिश दिखेगा। इसमें कई तरह के डिजाइन आते हैं जो हर तरह की आउटफिट के साथ जा सकते हैं। फॉर्मल और कैजुअल लुक के लिए आप इसे आसानी से कैरी कर सकती हैं।

Khabar Monkey

शोल्डर बैग

रोजाना इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे अच्छा विकल्प शोल्डर बैग है जिसे लगभग हर महिला रखना पसंद करती है। ऑफिस, कॉलेज, पार्टी या कैजुअल लुक के लिए आप इस तरह के बैग को कैरी कर सकती हैं। अगर आप एक-दो दिन के लिए कहीं जा रही हैं तो इसमें जरूरी सामान के साथ-साथ एक या दो कपड़े भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।

Leave a Reply