बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मैं तुम्हें तलाक देता हूँ…’: प्यार में धर्म बदला, 5 दिन साथ रहे और फिर मैसेज भेजकर फरार हो गया ‘फरेबी’ पति!​ | Delhi Pollution: हाइब्रिड मोड पर स्कूल, BS 3-4 वाहनों पर बैन… सख्ती के बाद भी दिल्ली-NCR में प्रदूषण बेलगाम​ | AUS vs ENG 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड! कौन जीतेगा पर्थ वनडे? जानें Match Prediction, Pitch Report और Playing XI​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुरादाबाद में दिवाली की रात खूनी खेल, चाय के ढाबे पर 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात​

Moradabad Murder Case: दीपावली की रात जब पूरा देश रोशनी और जश्न में डूबा था, उसी दौरान मुरादाबाद में गोलियों की गूंज से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. मझोला क्षेत्र के एक होटल और चाय के ढाबे पर युवकों के बीच हुए विवाद में 17 वर्षीय अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी […]

Moradabad Murder Case: दीपावली की रात जब पूरा देश रोशनी और जश्न में डूबा था, उसी दौरान मुरादाबाद में गोलियों की गूंज से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया. मझोला क्षेत्र के एक होटल और चाय के ढाबे पर युवकों के बीच हुए विवाद में 17 वर्षीय अब्दुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित खातिरदारी होटल और चाय की दुकान पर कुछ युवक बैठकर चाय पी रहे थे. इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि इसी दौरान दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश के चलते एक हमलावर ने गोली चला दी, जो वहां मौजूद 17 वर्षीय अब्दुल्ला को जा लगी.

गोली लगते ही अब्दुल्ला अपनी जान बचाने के लिए होटल के अंदर की तरफ भागा, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में गोली लगने के बाद लड़के को भागते हुए देखा जा सकता है.

परिजनों का छलका दर्द

मृतक अब्दुल्ला के परिजन मोहम्मद फाजिल अंसारी ने बताया कि उनका भतीजा अब्दुल्ला पुत्र शाकिब पाकबड़ा के मुल्लाओ वाला मोहल्ले का रहने वाला था. उनका परिवार बर्तन के कारोबार से जुड़ा हुआ है. फाजिल अंसारी के मुताबिक, खातिरदारी होटल और चाय के ढाबे पर अक्सर कुछ युवक आकर बैठते हैं. वहां पहले भी मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं.

उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन भी कुछ लड़कों के बीच विवाद हुआ था. इसी दौरान उनके भतीजे को जानबूझकर निशाना बनाकर गोली मारी गई. परिजनों का कहना है कि अब्दुल्ला की किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी. परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांचपड़ताल शुरू कर दी. एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ युवक, जो एकदूसरे को पहले से जानते थे, दुकान पर चाय पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और गोली चलने से अब्दुल्ला की मौत हो गई.

एसपी सिटी के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है. दुकान संचालकों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं.

पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हुई हैं. अधिकारियों ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY