बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
CJP Jantar Mantar Protest: अभिजीत दिपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, बोले- आंदोलन जारी रहेगा​ | ’19 लाख का जुर्माना तो दे दिया, अब 4 लाख की दावत दो, नहीं तो…’, राजस्थान में खाप पंचायत का अजीबोगरीब तुगलकी फरमान​ | श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक 1 भी मैच क्यों नही जीत सकी है टीम इंडिया, तिलक वर्मा ने बताई अंदर की बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सुबह बेटे का बर्थडे, मां ने कीर्तन कर बनाई खीर-पूरी… रात में छोटे और बड़े बेटों ने माता-पिता की ले ली जान, बहन बोली- इन्हें मिले सजा-ए-मौत​

Ghaziabad Double Murder: रक्षाबंधन का त्योहार भाईबहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गाजियाबाद से सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दो बेटों ने अपने ही मांबाप की बेरहमी से हत्या कर दी. अपने मातापिता की हत्या के बाद शोक में डूबी एक बहन ने रोते […]

Ghaziabad Double Murder: रक्षाबंधन का त्योहार भाईबहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गाजियाबाद से सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दो बेटों ने अपने ही मांबाप की बेरहमी से हत्या कर दी. अपने मातापिता की हत्या के बाद शोक में डूबी एक बहन ने रोते हुए कहा, “ऐसे भाई किसी को न मिलें. जिन्होंने हमारे मम्मीपापा की जान ले ली. जैसे मेरे भाइयों ने मेरे मातापिता को मारा है, वैसे ही उन्हें भी उनके किए की सजा मिले.”*

मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के भीमनगर इलाके का है. पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात दो बेटों ने अपने मातापिता की हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक दंपति की बेटियां दीपिका और ज्योति भी मौके पर पहुंचीं. घर के बाहर लोगों की भीड़ और भारी पुलिस बल तैनात था, जबकि घर के भीतर मातम पसरा हुआ था. पुलिस बेटियों के बयान दर्ज कर रही थी और इस दौरान उनका रोरोकर बुरा हाल था.

जन्मदिन की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदलीं

मृतक गंगाशरण मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे और कई वर्षों से परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे थे. उनके दो बेटे दीपक और ललित तथा दो बेटियां दीपिका और ज्योति हैं. दोनों बेटों की शादी लॉकडाउन के दौरान हुई थी, लेकिन बाद में इनसे तंग आकर उनकी पत्नियां उन्हें छोड़कर मायके चली गई थीं. पिता गंगाशरण अखबार वितरक थे. पूरा परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर किरायेदार रहता है. किरायेदार ने ही पुलिस को खबर दी थी.

घटना वाले दिन छोटे बेटे ललित का जन्मदिन था. उसकी मां विमलेश ने बेटे की लंबी उम्र के लिए पड़ोस की महिलाओं के साथ कीर्तन कराया और घर में खीरपूरी बनाई. शाम तक घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन रात होतेहोते यह खुशी मातम में बदल गई.

शराब पीने को लेकर हुआ विवाद

परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों भाई शराब के आदी थे और अक्सर नशे की हालत में घर में झगड़ा करते थे. 20 जुलाई की रात भी दोनों शराब पी रहे थे. जब मातापिता ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों बेटों ने पहले पिता गंगाशरण पर हमला किया. मां विमलेश बचाने आईं तो उन पर भी हमला कर दिया. दोनों का गला दबाने के बाद उन पर हथौड़े से वार किए गए. गंभीर रूप से घायल दंपति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बेटियों ने सुनाई भाइयों की करतूत

मृतक दंपति की बड़ी बेटी दीपिका ने आरोप लगाया कि दोनों भाई लंबे समय से शराब के आदी थे और अक्सर मातापिता के साथ मारपीट व झगड़ा करते थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि शराब के लिए दोनों ने अपनी मां के सोने के जेवर तक बेच दिए थे. इसके बावजूद मातापिता हर बार उन्हें माफ कर देते थे और उम्मीद करते थे कि एक दिन वे सुधर जाएंगे.

दीपिका ने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके अपने सगे भाई ही मातापिता के कातिल बन जाएंगे. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY