EntertainmentViral

सी-लिंक व्यू, सीक्रेट वॉशरूम और डिजाइनर इंटीरियर… यहां देखें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के लग्जरी आशियाने की इनसाइड तस्वीरें

अभिनेता करण कुंद्रा और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश छोटे पर्दे के पावर कपल में से एक हैं। दोनों इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो ‘देसी ब्लिंग’ में नजर आ रहे हैं, जहां वे दुबई के अरबपतियों की ग्लैमरस दुनिया लोगों को दिखा रहे हैं। इसी बीच अब इस कपल के मुंबई वाले घर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो किसी लग्जरी महल से कम नहीं है। बता दें कि दुबई में करण और तेजस्वी का घर बन रहा है और यह हाल ही में मुंबई के एक शानदार अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं।

सी-लिंक व्यू, सीक्रेट वॉशरूम और डिजाइनर इंटीरियर… यहां देखें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के लग्जरी आशियाने की इनसाइड तस्वीरें
सी-लिंक व्यू, सीक्रेट वॉशरूम और डिजाइनर इंटीरियर… यहां देखें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के लग्जरी आशियाने की इनसाइड तस्वीरें

कपल के मुंबई वाला घर का हर कोना स्टाइलिश और ग्लैमरस लाइफस्टाइल को दिखाता है। खास बात यह है कि यहां एक लग्जरी शू क्लोसेट है, जो एक्सेस कार्ड से खुलता है और एक बुकशेल्फ ऐसी भी है जो छिपे हुए स्पा जैसे वॉशरूम का दरवाजा बन जाती है। कुल मिलाकर उनके घर लग्जरी का हर खोना स्टाइल और यूनिक डिजाइन का बेहतरीन उदाहरण है।

यह भी पढ़ें:

खास एक्सेस कार्ड से खुलता है लग्जरी शू क्लोसेट

कर्ली टेल्स ने करण और तेजस्वी के घर की झलक दिखाई। घर के एंट्रेंस पर ही स्टाइलिश इन-बिल्ट अलमारियां बनी हुई हैं। इस दौरान तेजस्वी ने मजाक करते हुए कहा, “करण के जूते इतने बड़े हैं कि वे बहुत ज्यादा जगह घेर लेते हैं। जितनी जगह में उनके एक जोड़ी जूते आते हैं, उतनी जगह में मेरे कई जूते रखे जा सकते हैं।” इसके बाद करण एक खास एक्सेस कार्ड लेकर आए, जिसकी मदद से उन्होंने वह अलमारी खोली, जहां उनके महंगे डिजाइनर जूतों का कलेक्शन रखा हुआ है।

इस सिक्योरिटी फीचर के बारे में बताते हुए तेजस्वी ने कहा, “इस अलमारी को खोलने के लिए एक्सेस कार्ड की जरूरत पड़ती है, क्योंकि हमारे सबसे खास और महंगे जूते यहीं रखे हैं। हमें थोड़ी लग्जरी और चमक-दमक पसंद है।” उन्होंने मजाक-मजाक में यह भी कहा कि घर की ज्यादातर स्टोरेज स्पेस पर करण ने ही कब्जा कर रखा है।

Khabar Monkey

सी-लिंक व्यू वाला शानदार नजारा

जब करण कुंद्रा ने कहा कि तेजस्वी के जूते इधर-उधर बिखरे रहते हैं, तो तेजस्वी ने तुरंत अपना बचाव करते हुए कहा, “इस घर में चार कमरे हैं और करण के कपड़े चारों कमरों में फैले हुए हैं। मेरे पास तो हमारे कमरे का सिर्फ एक छोटा-सा कोना है। उसमें मैं अपना सारा सामान कैसे रखूं?”

बता दें कि घर का इंटीरियर बेहद खूबसूरत है, जिसमें सफेद और सुनहरे रंग का शानदार मेल देखने को मिलता है। पूरे घर में लगी गर्म और सॉफ्ट लाइटिंग इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है। उनका बड़ा-सा लिविंग रूम मार्बल फ्लोरिंग, आरामदायक सफेद सोफों, मॉडर्न आर्टवर्क और आकर्षक सजावटी चीजों से सजा हुआ है।

वहीं, बालकनी को बीच शैक की थीम पर डिजाइन किया गया है, जहां बारबेक्यू सेटअप और एक छोटा पैडल पूल भी मौजूद है। इस जगह की सबसे खास बात है यहां से दिखाई देने वाला शानदार बांद्रा-वर्ली सी लिंक का मनमोहक नजारा, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।

बालकनी की तरफ इशारा करते हुए कपल ने बताया, “यह तेजू की पसंदीदा जगह है। यहां एक पैडल पूल है- हम बस पैडल हटा देते हैं और यह एक पूरा पानी का पूल बन जाता है।” फिर तेजस्वी ने आगे कहा, “मैं अपनी सुबह यहीं बालकनी में बिताती हूं, चाय का मजा लेती हूं और धूप सेंकती हूं।” लगभग दो साल पहले जब उन्होंने यह घर खरीदा था, उस पल को याद करते हुए करण ने बताया, “मेरे पापा इसी बालकनी में खड़े थे और उन्होंने कहा था तुम यह घर खरीदोगे।”

शानदार है करण-तेजस्वी के घर का इंटीरियर

जब घर के इंटीरियर के बारे में पूछा गया, तो तेजस्वी प्रकाश ने घर के ज्यादातर हिस्से को डिजाइन करने का श्रेय करण को दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “इसीलिए उसने अपने लिए ज्यादा जगह बनाई है।” घर की सबसे अनोखी चीजों में से एक है उनका बेडरूम की दीवार है।

यह देखने में तो एक शानदार बुकशेल्फ लगती है, लेकिन असल में यह करण के आलीशान वॉशरूम का दरवाजा भी है। इस छिपे हुए वॉशरूम में एक स्पा जैसा बाथटब है, जो अपार्टमेंट को होटल जैसा माहौल देता है।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply