बुधवार, 22 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Scorpio N का होगा मेकओवर! 15 अगस्त को आ सकती है Facelift SUV, नए फीचर्स से होगी और दमदार​ | ICC वनडे रैंकिंग: Rohit Sharma और Shubman Gill ने लगाई छलांग, Kohli से घटा फासला!​ | Lock Upp 2 में नया धमाका! Apoorva उर्फ The Rebel Kid की वाइल्डकार्ड एंट्री, बोलीं- मुझे शिल्पा शिंदे बिल्कुल पसंद नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

साड़ी नहीं लाया पति… बौखलाई पत्नी ने कुकर के ढक्कन से किया हमला, फिर गला घोंटकर मार डाला​

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर पूर्व इलाके में पतिपत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना घटी है. एक 30 वर्षीय महिला ने केवल इस बात पर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वो उसके लिए साड़ी लेकर नहीं आया था. आरोपी महिला ने पहले […]

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर पूर्व इलाके में पतिपत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना घटी है. एक 30 वर्षीय महिला ने केवल इस बात पर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वो उसके लिए साड़ी लेकर नहीं आया था. आरोपी महिला ने पहले प्रेशर कुकर के ढक्कन से अपने पति पर ताबड़तोड़ हमला किया और फिर गला दबाकर उसकी जीवनलीला समाप्त कर दी. वारदात के बाद आरोपी पत्नी ने मामले को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की साजिश रची, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट ने उसकी पोल खोल दी.

यह घटना बदलापुर पूर्व स्थित एक किराए के मकान की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला 35 वर्षीय हरेराम किशुनजी सिंह 19 जुलाई को अपने घर पर मौजूद था. इसी दौरान साड़ी न लाने को लेकर उसका अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ विवाद हो गया.

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से से तिलमिलाई सुनीता देवी ने रसोई में रखा प्रेशर कुकर का भारी ढक्कन उठाया और पति के सिर व चेहरे पर जोरदार प्रहार कर दिया. इसके बाद उसने बेरहमी से पति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी ने खुद को बचाने के लिए पूरी कहानी गढ़ी. शुरुआती पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत एक अचानक हुए हादसे या दुर्घटना के कारण हुई है. महिला के बयान के आधार पर स्थानीय पुलिस ने शुरुआत में अकस्मात मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया था. सरकारी अस्पताल से आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के भी कान खड़े कर दिए. बदलापुर पूर्व पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन पाटिल के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में साफ पुष्टि हुई कि मौत किसी हादसे से नहीं, बल्कि गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई थी.

पूछताछ में शक गहराया, 29 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर आरोपी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले की नए सिरे से तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने जब मृतक के परिजनों और मकान मालिक से कड़ाई से पूछताछ की, तो पत्नी के बयानों और आचरण पर गहरा संदेह हुआ. इसके बाद महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने बिहार के रोहतास की रहने वाली आरोपी सुनीता देवी हरेराम सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY