EntertainmentViral

‘सलमान की फिल्म से मेरा रोल हटा दिया’, पंचायत एक्टर श्रीकांत वर्मा का खुलासा, बोले- मैंने हर रोल बढ़ी शिद्दत से किया लेकिन…

अमेजन प्राइम वीडियोज की वैब सीरीज ‘पंचायत’ में श्रीकांत वर्मा को काफी पसंद किया गया था। ‘परमेश्र्वर’ के किरदार में लोगों ने उन्हें काफी प्यार दिया था। लोगों का ध्यान भले ही उनकी एक्टिंग पर अब गया हो लेकिन श्रीकांत वर्मा इस फिल्मी दुनिया में काफी पहले अभिनय करते नजर आ रहे है। हाल ही में लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में एक्टर ने खुलासा किया कि साल 1997 में उन्हें सलमान खान की फिल्म से हटा दिया गया था। चलिए बताते है पूरी खबर

‘सलमान की फिल्म से मेरा रोल हटा दिया’, पंचायत एक्टर श्रीकांत वर्मा का खुलासा, बोले- मैंने हर रोल बढ़ी शिद्दत से किया लेकिन…
‘सलमान की फिल्म से मेरा रोल हटा दिया’, पंचायत एक्टर श्रीकांत वर्मा का खुलासा, बोले- मैंने हर रोल बढ़ी शिद्दत से किया लेकिन…

श्रीकांत वर्मा का फिल्मी सफर

एक्टर श्रीकांत वर्मा ने रंगमंच से अपने करियर की शुरुआत की थी बाद में ओटीटी की दुनिया में अपनी अच्छी पहचान बनाई। एक्टर ‘पंचायत’, ‘मिर्जापुर’, ‘द रेलवे मेन’ जैसी शानदार वैब सीरीज में नजर आ चुके है, साथ ही ‘दम लगा के हइशा’, ‘सुई धागा’, ‘फुकरे रिटर्न्स’ में भी उन्हें देखा गया है।

अपनी नई डार्क कॉमेडी फिल्म मोमाकु से जुड़े एक इंटरव्यू में श्रीकांत वर्मा ने अपने सफर के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि ‘मुझे लगता है मुझे और अच्छे रोल मिलने चाहिए अभी तक ऐसा नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने आज तक जितने भी रोल किए है वह सब ही बड़ी मेहनत और शिद्दत से किए है। उनमें भी जो आप लोगों तक पहुंचे और उनमें भी जो कभी पहुंच ही नहीं पाए।’

सलमान खान की फिल्म से हटा रोल

एक्टर से सवाल किया जाता है कि क्या ऐसे भी कोई किरदार आपने निभाए जो कभी ऑडियन्स तक नहीं पहु्ंचे। इस पर जवाब देते हुए पंचायत एक्टर ने कहा- ‘हां ऐसा है कि मेरे कुछ किरदार आप तक नहीं पहुंच पाए। मैंने 1997 में एक फिल्म की थी वह बहुत बड़ी फिल्म थी। सलमान खान, ट्विंकल खन्ना और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण उसमें थे। उसमें मुझे एक रोल मिला था। मेरे लोगों ने आकर मुझे बताया कि तेरी वजह से फिल्म देखने गए थे लेकिन तू कहीं नजर नहीं आया। ये सुनकर मेरी आंखों में एक हल्का सा आंसू आया।’

Khabar Monkey

फिल्म ‘मोमाकु’

फिल्म ‘मोमाकु’ का पूरा नाम मटर मशीन और कटर है। इस फिल्म में जतिन सरना और अपूर्वा अरोरा मुख्य किरदार में है साथ में श्रीकांत वर्मा भी दिखाई देंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म केबलवन पर 4 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म डार्क कॉमेडी और सस्पेंस थ्रिलर है।

Leave a Reply