मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सरकार का रवैया अड़ियल, हम छात्रों के साथ खड़े… संसद से जंतर-मंतर तक SP सांसद डिंपल यादव​

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की अगुवाई में दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शन जारी है. पेपर लीक से जुड़े मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के कार्यकर्ता आज सोमवार को संसद तक मार्च निकालना चाह रहे थे. लेकिन उन्हें जंतरमंतर से आगे बढ़ने नहीं दिया गया. इनके समर्थन में […]

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की अगुवाई में दिल्ली के जंतरमंतर पर प्रदर्शन जारी है. पेपर लीक से जुड़े मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के कार्यकर्ता आज सोमवार को संसद तक मार्च निकालना चाह रहे थे. लेकिन उन्हें जंतरमंतर से आगे बढ़ने नहीं दिया गया. इनके समर्थन में कई राजनीतिक दल भी साथ आते जा रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने उनका साथ देने के लिए संसद से जंतरमंतर तक मार्च किया.

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने अपनी पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संसद से जंतरमंतर तक मार्च निकाला. इस दौरान उन्होंने कहा, “देश में हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन सरकार न तो सुनने को तैयार है और न ही बातचीत करने को. छात्रों ने बारबार यह बात कही है और सोनम वांगचुक ने भी सरकार से बातचीत शुरू करने की अपील की.”

सरकार बहुत ही असंवेदनशीलः डिंपल

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन सरकार इतनी अड़ियल और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार ही नहीं है. मैंने पहले भी कहा है, हम छात्रों के साथ खड़े हैं और हम जंतरमंतर तक मार्च करने जा रहे हैं. मेरा मानना ​​है कि पूरी प्रक्रिया ही भ्रष्ट है और देश के युवा तथा छात्र ही इसका खामियाजा भुगत रहे हैं और भारी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं.”

वहींछात्र चाहते हैं कि सरकार उन्हें सुने, लेकिन सरकार उन्हें नहीं सुनना चाहती है. बच्चों की बात सुननी चाहिए.” समाजवादी पार्टी के अलावा सांसद चंद्रशेखर आजाद भी जंतरमंतर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया.

नैतिक आधार पर जिम्मेदारी का मामलाः हसन

जंतरमंतर जाते समय समाजवादी पार्टी की एक अन्य और युवा सांसद इकरा हसन ने कहा, “हम इस्तीफे की मांग करते हैं. सरकार को नैतिक आधार पर जिम्मेदारी लेनी चाहिए. यह नैतिक जिम्मेदारी का मामला है और हम देश के युवाओं के साथ खड़े हैं. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा दे देना चाहिए.”

उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक अन्य सांसद जियाउररहमान बर्क ने कहा, “आज देश के भविष्य माने जाने वाले युवाओं और छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. समाजवादी पार्टी के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने जा रहा है और हम उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करते हैं. हमने उनकी बात जोरशोर से उठाई है. सोनम वांगचुक को जबरदस्ती हटाकर अस्पताल ले जाया गया. हम चाहते हैं कि सरकार छात्रों से बातचीत करे और उनकी जायज मांगें पूरी करे.”

प्रदर्शन के दौरान हल्की लाठीचार्ज

इससे पहले आज सुबह CJP के साथ प्रदर्शनकारी जब जंतरमंतर से संसद के लिए मार्च निकालना शुरू किया तो उन्हें जाने नहीं दिया गया. चश्मदीदों का कहना है कि सोमवार को दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से जंतरमंतर की ओर मार्च कर रहे सैकड़ों छात्रों और युवा कार्यकर्ताओं को तितरबितर करने के लिए लाठियों का इस्तेमाल किया. ये लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे.

जंतरमंतर की ओर बढ़ते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इलाके में दिल्ली पुलिस के जवानों की भारी तैनाती देखी गई क्योंकि पुलिस मार्च को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY