बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
इंग्लैंड पर जीत के बावजूद भी खुश नही हैं कप्तान शुभमन गिल, कहा “विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही…​ | World Plastic Surgery Day: कॉस्मेटिक सर्जरी कराने से पहले डॉक्टर से पूछें ये 10 सवाल, बाद में नहीं होगा पछतावा​ | आईडीबीआई बैंक विनिवेश प्रक्रिया, कनाडाई कंपनी फेयरफैक्स के हाथों में होगी बैंक की कमान|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP रोडवेज की चलती बस में मासूम से दरिंदगी, गोद में खिलाने के बहाने मां से 3 साल की बच्ची को ले लिया था हैवान​

Chitrakoot crime news: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक चलती बस में एक 46 साल के शख्स ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की. आरोपी ने बच्ची को उसकी मां की गोद से खिलाने के बहाने लिया और […]

Chitrakoot crime news: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की एक चलती बस में एक 46 साल के शख्स ने तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की. आरोपी ने बच्ची को उसकी मां की गोद से खिलाने के बहाने लिया और रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. यह दिल दहला देने वाली घटना झांसीमिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र में घटित हुई.

रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला मंगलवार को अपनी तीन साल की बेटी का इलाज कराने प्रयागराज गई थी. दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी बेटी के साथ प्रयागराज से चित्रकूट आने वाली सरकारी रोडवेज बस में सवार होकर वापस अपने घर लौट रही थी. सफर के दौरान उनकी सीट के बगल में मानिकपुर के गोविंद नगर मोहल्ला निवासी राजकिशोर बैठा हुआ था.

खिलाने के बहाने दरिंदगी

दोपहर करीब एक बजे के आसपास, रास्ते में बातचीत करते हुए आरोपी राजकिशोर ने महिला से बच्ची को खिलाने की बात कही और उसे अपनी गोद में बैठा लिया. महिला ने सहयात्री समझकर बच्ची को उसे सौंप दिया. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने चलती बस में ही मासूम के साथ रेप किया. कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई अपनी मां की गोद में वापस आ गई और दर्द से तड़पने लगी. जब मासूम के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा, तो बस के भीतर अफरातफरी का माहौल बन गया.

सूझबूझ से पकड़ा गया आरोपी

बेटी की हालत देखकर मां को तुरंत अनहोनी का अंदेशा हुआ. उसने बिना वक्त गंवाए सूझबूझ दिखाई और बस परिचालक व ड्राइवर से तुरंत रैपुरा थाने के सामने बस रोकने को कहा. बस जैसे ही थाने के पास रुकी, महिला ने सीधे पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित राजकिशोर को बस से नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया.

मेडिकल में चोटों की पुष्टि

रैपुरा थाना प्रभारी रामसिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तत्काल मासूम बच्ची को अस्पताल भिजवाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया. थाना प्रभारी के मुताबिक, बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर अंदरूनी चोटों की पुष्टि हुई है. पूछताछ में पता चला है कि आरोपित राजकिशोर पेशे से ईरिक्शा चलाता है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY