मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 साल की नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला इस समय काफी गरमाया हुआ है। इस मामले में मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर SIT भी गठित कर दी है

मॉडल और साउथ इंडियन एक्ट्रेस थी ट्विशा
ट्विशा शर्मा उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली थीं। पेशे से मार्केटिंग और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट थीं। उसने पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से BBA और बाद में नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA किया था। दिल्ली और मुंबई में कई वर्षों तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम करने के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग, विज्ञापन और साउथ की फिल्मों में भी काम किया। वह तेलुगु फिल्म मुग्गुरु मोनगल्लू में भी नजर आ चुकी थीं।
2024 में डेटिंग एप से मुलाकात, 2025 में की शादी
2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिये उसकी मुलाकात भोपाल के रहने वाले वकील समर्थ सिंह से हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। ट्विशा के पति समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं, उनकी सास गिरिबाला सिंह न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त रिटायर्ड जज हैं और वर्तमान में जिला उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष हैं।
Khabar Monkey
सुसराल में फंदे से लटकी मिली ट्विशा
12 मई 2026 मंगलवार रात को ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल वाले घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी पाई गईं। उसके पति और सास उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर करीब रात 11 बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पिता और भाई ने लगाया हत्या का आरोप
ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और भाई जो भारतीय सेना में मेजर हैं, उन्होंने इस मामले को सोची-समझी हत्या करार दिया है। 12 मई को रात 10 बजे तक मौत की खबर मिलने से ठीक एक घंटे पहले ट्विशा अपने परिवार के साथ फोन पर संपर्क में थीं। उसने परिवार से कहा था कि वह प्रताड़ना से तंग आ चुकी हैं और भोपाल छोड़कर वापस नोएडा आना चाहती हैं। पिता ने बताया कि ट्विशा ने लौटने का टिकट भी बुक किया था, जिसे ससुराल पक्ष द्वारा जबरन कैंसिल करा दिया गया था।
केस में कब-क्या हुआ?
- 13 मई भोपाल पहुंचे मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष का रसूखदार न्यायिक पृष्ठभूमि से होने के कारण शुरुआत में पुलिस कार्रवाई और FIR दर्ज करने में आनाकानी की गई और सबूत मिटाने की कोशिश हुई।
- 14 मई को ट्विशा के घर वालों को भेजे स्क्रीनशॉट सामने आये। ट्विशा ने मां को मैसेज में लिखा था, जिसमें उसने लिखा था- समर्थ पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है। मेरा जीवन नर्क हो गया है, ये सब बहुत निर्दयी है, आप मुझे यहां से आकर ले जाओ।
- 15 मई को विवाद बढ़ता देख भोपाल पुलिस ने मृतका के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह (रिटायर्ड जज) के खिलाफ दहेज मृत्यु और उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज किया।
- 17 मई को मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने इसकी निष्पक्ष जांच के लिए 6 सदस्यीय विशेष जांच टीम SIT का गठन किया है, जिसकी कमान असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस को सौंपी गई है। ACP का TT भेजा है
- 17 मई न्याय की मांग को लेकर नोएडा से आए ट्विशा के परिजन भोपाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर भी बैठे थे।
‘बहू ड्रग्स न ले तो हाथ कांपते थे’
18 मई को आरोपी गिरिबाला सिंह की ओर से जिला कोर्ट में दाखिल जमानत आवेदन के हिस्से सामने आए उसमें गिरीबाला सिंह ने बहु को ड्रग एडिक्ट बताया और कहा कि बहू को नशे की लत थी। नशा नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे । 18 मई को ही ट्विशा के पिता नवनिधि ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पिता ने सुप्रीम कोर्ट में मामला चलाए जाने की मांग भी की है। पुलिस ने समर्थ के गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई और इनाम रखा है। साथ ही पासपोर्ट जब्ती के लिए आवेदन भी भेजा।
–





