SportsViral

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, अभिषेक, विराट, राहुल, सुदर्शन को छोड़ा पीछे; IPL 2026 के 62 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली। इस पारी में उन्होंने पांच चौके और 3 छक्के लगाए। इसी के साथ वह मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके+छक्के) लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अभी तक इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के तो लगाए ही थे अब ओवरऑल सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में भी वह बाउंड्री किंग बन चुके हैं।

वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, अभिषेक, विराट, राहुल, सुदर्शन को छोड़ा पीछे; IPL 2026 के 62 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी नंबर 1, अभिषेक, विराट, राहुल, सुदर्शन को छोड़ा पीछे; IPL 2026 के 62 मैचों के बाद सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 8 बार गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाते हुए अभिषेक शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल , साई सुदर्शन समेत सभी धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही स्ट्राइक रेट के मामले में भीके नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उनके नाम इस सीजन 12 पारियों में ही 43 चौके और 43 छक्के समेत कुल 86 बाउंड्री दर्ज हो गई हैं।

Khabar Monkey

IPL 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (6s+4s) लगाने वाले बल्लेबाज (62 मैचों के बाद)

खिलाड़ी मैच पारी रन चौके (4s) छक्के (6s) कुल बाउंड्री (4s+6s)
वैभव सूर्यवंशी 12 12 486 43 43 86
साई सुदर्शन 13 13 554 55 25 80
अभिषेक शर्मा 12 12 481 43 37 80
विराट कोहली 13 13 542 57 21 78
केएल राहुल 13 13 533 51 27 78

वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की लाइन

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी है। उन्होंने इस सीजन 43 छक्के अभी तक लगाकर एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने इस सीजन 1000 टी20 रन, 100 टी20 छक्के, मौजूदा सीजन का सबसे तेज शतक (36 गेंद), पहली गेंद पर एक ही सीजन में तीन बार छक्के और सबसे ज्यादा 8 बार छक्के से आईपीएल में खाता खोलने का रिकॉर्ड बना चुके हैं।

उनके पास अभी कम से कम 2 पारी हैं और अगर टीम तो भी मौका होगा क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का। साथ ही वह आईपीएल के एक सीजन में 500 प्लस रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बनने के नजदीक भी हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स नंबर 1, RCB और MI दूसरे पर; ये हैं IPL में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनी है। इसी के साथ लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा बार टॉप 4 में जगह बनाने के मामले में आरसीबी संयुक्त रूप से दूसरी टीम बन गई है।

Leave a Reply