बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला भले ही शोबिज की दुनिया से दूर रहना पसंद करती हो लेकिन उन्हें लेकर खबरें बनी रहती है। अब एक बातचीत के दौरान त्रिशाला ने अपने बचपन के दर्द को साझा किया है। संजय दत्त की बेटी ने बताया कि उन्हें बचपन में काफी बुली किया गया है।
Khabar Monkey

8 साल की उम्र में त्रिशाला ने रेसिज्म झेला, बढ़ते वजन के लिए ताने सुने और इतना ही नहीं उन्होंने अपनी मां को खोने के दर्द को भी साझा किया। त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा की बेटी है। चलिए बताते है पूरी बात।
त्रिशाला का छलका दर्द
साल 1996 में संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा की मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद त्रिशाला काफी अकेली हो गई थी। उन्हें उनके नाना-नानी ने संभाला। त्रिशाला Inside Thoughts Out Loud के साथ इंटरव्यू में बताती है कि ‘उन्हें सिर्फ 5-6 साल की उम्र में बुली किया गया क्योंकि वह इंडियन थी। उनके आस पास के लोग उन्हें वजन के लिए ताने मारते थे। हाई स्कूल में जाने के बाद मेरे बैकग्राउंड को खंगालना शुरू कर दिया गया।’ अपने अकेलपन को याद करते हुए त्रिशाला ने बताया कि वह उन दिनों काफी अकेली थी। उनके पास बात करने के लिए भी कोई नहीं था।
–
8 साल की उम्र में मां को खोया
संजय दत्त की बेटी सिर्फ 8 साल की थी जब उन्होंने ऋचा को खो दिया। ऋचा की मौत ब्रेन कैंसर की वजह से हुई थी। अपने काम की वजह से संजय दत्त भी पूरे समय अमेरिका में नहीं रह सकते थे लेकिन भारत से अमेरिका आते जाते रहते थे। उनका ऋचा को समय देना मुश्किल हो जाता था पर एक्टर मैनेज कर लेते थे। त्रिशाला बताती है- मेरा बचपन में वजन काफी बढ़ गया था तो मैने खाने में अपना कंफर्ट ढूंढ लिया था। मैं मोटी होने लगी और लोग ये कहने लगे कि संजय दत्त की बेटी है तो उन्हें ऐसे नहीं रहना चाहिए क्योंकि वह इस बढ़ते वजन के साथ एक सिलेब्रिटी की बेटी नहीं लगती।
–
‘जब भी मैं इंडिया आती थी तो लोग मेरे लुक्स पर कमेंट करते थे। मुझे अच्छा नहीं लगता था। इसलिए मैं हमेशा इस चमक धमक वाली दुनिया से दूर रही। लोग काफी बुरा लिखते थे। मैनें पहले ही अपनी लाइफ में काफी तूफान झेले है और आज जो भी हूं अपनी मेहनत से हूं। मैं थेरेपिस्ट इसलिए ही बनी ताकि लोगों को बता सकूं कि स्ट्रगल करना ठीक है। आप इस सफर में अकेले नहीं है।’
संजय दत्त और ऋचा का रिश्ता
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का उनकी बेटी त्रिशाला से काफी अच्छा रिश्ता है। ऋचा शर्मा भी बॉलीवुड एक्ट्रेस थी, साल 1987 में दोनों ने न्यू यॉर्क में शादी की थी। संजय और ऋचा की जिंदगी में 1988 में उनकी बेटी त्रिशाला आईं। अपनी पत्नी की मौत के सालों बाद एक्टर ने मान्यता दत्त से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे है।




