एक्टर, फाइटर, मोटिवेशनल स्पीकर और एमएमए में भारत की शान संग्राम सिंह का अब अगला मुकाबला पाकिस्तान के फाइटर से होने वाला है। अपनी पिछली फाइट के बाद अब अपनी चौथी एमएमए फाइट लड़ने के लिए तैयार हैं। अब वह मलयेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एशिया चैम्पियन टाइटल के लिए फाइट लड़ने वाले पहले भारतीय होंगे। उनका सामना इस बार पाकिस्तान के आबिद अली से रविवार, 19 जुलाई को होगा।

आबिद की चुनौती संग्राम के लिए आसान नहीं होगी क्योंकि वह भी कई एमएमए फाइट्स जीतकर आ रहे हैं। जबकि संग्राम भी पिछली तीनों फाइट एमएमए डेब्यू के बाद जीतकर अजेय हैं। मलेशिया स्ट्राइक एमएमए चैम्पियनशिप के आयोजक मुहम्मद लुकमन हाकिम बिन अब्दुल्लाह ने इस फाइट का इनविटेशन संग्राम सिंह और उनके कोच भूपेश कुमार के नाम भेजा है। संग्राम सिंह ने भी इसे स्वीकार कर लिया है।
भारतीय खेल मंत्रालय के फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एम्बेसडर संग्राम सिंह इस बात को लेकर बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने अपने एमएमए करियर की शुरुआत पाकिस्तान के ही फाइटर (अली रजा नसीर) के ही खिलाफ तिबस्ली (जॉर्जिया) में की थी। संग्राम ने ने गामा इंटरनेशनल फाइटिंग चैम्पियनशिप के अंतर्गत दूसरे राउंड में ही उन्हें धराशायी कर दिया था और अब अपनी चौथी फाइट भी वह पाकिस्तानी फाइटर के खिलाफ ही लड़ेंगे। इस बार सामने होंगे आबिद अली।
पिछले तीनों MMA मुकाबलों में संग्राम ने किसे हराया था?
ने पाकिस्तान के अली रजा को हराने के बाद नीदरलैंड्स में ट्यूनीशियाई फाइटर हाकिम ट्रैबेल्सी के खिलाफ फाइट को दूसरे राउंड तक नहीं जाने दिया था। वहीं पिछले दिनों अर्जेंटीना के शहर ब्यूनस आयर्स में उन्होंने फ्लोरियन काउडियर को महज एक मिनट 45 सेकंड में शिकस्त देकर इतिहास रच दिया था। उन्हें अर्जेंटीना में फाइट जीतने वाले पहले भारतीय होने का गौरव हासिल हुआ था।
गौरतलब है कि 42 साल के संग्राम सिंह से फाइट करने वालों में कोई उम्र में उनसे 16 साल छोटा होता है तो कोई 15 साल छोटा। आबिद की उम्र के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी उम्र का उन्हें फिलहाल कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन वह एक अनुभवी फाइटर हैं और एमएमए में कई फाइट जीत चुके हैं। कॉमनवेल्थ हैवीवेट चैम्पियन संग्राम सिंह ने कहा कि वह 83 से 89 किलो वर्ग के वजन वर्ग में इस बार चुनौती रखेंगे।
उन्होंने कहा, क्योंकि सामने पाकिस्तानी है और दोनों देशों का कोई भी स्पोर्ट्स फैन एक दूसरे के खिलाफ हार को कभी बर्दाश्त नहीं कर पाता है। इसी बात को लेकर वह थोड़े से तनाव में हैं लेकिन इस फाइट को लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। क्योंकि यह उनके लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज है। उन्हें विश्वास है कि उनकी फाइट युवा खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करेगी। अगर कोई एक भी ऐसा करने में सफल हो गया तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
Khabar Monkey
इशान किशन की ODI में वापसी के संकेत; कब होगा भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
भारतीय टीम 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया के चयन पर बड़ा अपडेट सामने आया है। साथ ही इशान किशन के वनडे टीम में वापसी के संकेत मिले हैं।





