शनिवार, 26 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, जुलाई DA पर जल्द ऐलान!​ | मुजफ्फरनगर: 26 साल पुराने हत्या मामले में 7 लोगों को आजीवन कारावास, हर एक पर 1.87 लाख का जुर्माना​ | Bigg Boss 20: Isha Rikhi के ‘ट्रॉमा’ वाले बयान पर Mahhi Vij ने उठाए सवाल, Badshah का भी किया जिक्र​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

श्रीलंका में यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडों से क्यों हुई थी खतरनाक लड़ाई? ध्रुव जुरेल ने बताई पूरी कहानी​

Dhruv Jurel: भारतीय टीम ने अभी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था. भारतीय टीम ने पहले ही टेस्ट मैच को बड़े अंतर से जीता था, वहीं दूसरा मुकाबला टीम इंडिया की हाथ से अंतिम दिन निकला और भारत और श्रीलंका के बीच ये […]

Dhruv Jurel: भारतीय टीम ने अभी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा किया था. भारतीय टीम ने पहले ही टेस्ट मैच को बड़े अंतर से जीता था, वहीं दूसरा मुकाबला टीम इंडिया की हाथ से अंतिम दिन निकला और भारत और श्रीलंका के बीच ये मैच ड्रा रहा था.

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिथा फर्नांडों के बीच तीखी बहस हुई थी, यशस्वी ने अपने हेलमेट से असिथा के सर पर धक्का मारा था. अब भारतीय टीम के लिए बैकअप विकेटकीपर के रूप में खेलने वाले ध्रुव जुरेल ने उस लड़ाई की पूरी कहानी बताई है.

Dhruv Jurel ने बताया क्यों हुई थी लड़ाई

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को ध्रुव जुरेल ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर जुरेल ने यशस्वी और फर्नांडो के बीच हुई लड़ाई को लेकर कहा कि

“आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल आराम से पवेलियन की तरफ जा रहे थे. असिथा फर्नांडो लगातार उन्हें गालियां दे रहे थे. इस पर जायसवाल ने अपने रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा कि आपने मेरा विकेट लिया है, आप नॉर्मल आक्रामकता दिखा सकते हो, लेकिन मुझे गाली नहीं दे सकते हो. जायसवाल ने खुद मुझे बताया कि विकेट लेने के बाद फर्नांडो लगातार उन्हें गालियां दे रहे थे.”

यशस्वी जायसवाल की तारीफ़ करते हुए ध्रुव जुरेल ने बताया कि

“जायसवाल कभी भी खुद से उकसावा किसी को नहीं देंगे. मैंने कभी भी उन्हें ऐसा करते हुए नहीं देखा है. उनका फोकस हमेशा गेम पर होता है. वो हमेशा अपनी बल्लेबाजी के बारे में सोचते हैं. अगर आप उन्हें उकसाएंगे तो फिर वो पलटवार जरूर करेंगे. उनकी हमेशा इस तरह की रणनीति रही है.”

भारत की पारी के 17वें ओवर में हुआ था बवाल

टीम इंडिया की पहली पारी के 17वें ओवर में विकेट लेने के बाद फर्नांडो ने जमकर जश्न मनाया. जायसवाल पवेलियन लौट रहे थे, लेकिन फर्नांडो के कथित व्यवहार के बाद वह पीछे मुड़े और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हो गई.

मामला इतना बढ़ा कि जायसवाल और फर्नांडो आमनेसामने आ गए. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया. इस विवाद के बाद ICC ने दोनों खिलाड़ियों को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन का दोषी माना और कार्रवाई की.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY