शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Apple को हो सकता है अरबों डॉलर का नुकसान, आखिर क्यों फीकी पड़ी कंपनी की चमक?​ | आधार कार्ड मांगा तो 9 दिन में छोड़ी ट्रेनिंग… PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली रुचिका का नया सच, नेल आर्ट सेंटर में बताया था फर्जी नाम​ | संसद परिसर में विपक्ष के चढ़ावा चोरी स्वांग से भड़के सनातनी, साधु-संतों ने की पप्पू यादव की लोकसभा सदस्यता रद करने की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शाहजहांपुर में 9 साल की बच्ची से की दरिंदगी, 5 नाबालिग लड़कों पर लगा आरोप, लुका-छिपी खेल रहे थे सभी​

Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले स्थित तिलहर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और सामाजिक तानेबाने को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां बख्तियारपुर गांव में प्राइमरी स्कूल के पास खेल रहे बच्चों के बीच हुई एक घटना के बाद 9 वर्षीय मासूम बच्ची के मातापिता ने थाने पहुँचकर 5 […]

Shahjahanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले स्थित तिलहर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और सामाजिक तानेबाने को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां बख्तियारपुर गांव में प्राइमरी स्कूल के पास खेल रहे बच्चों के बीच हुई एक घटना के बाद 9 वर्षीय मासूम बच्ची के मातापिता ने थाने पहुँचकर 5 नाबालिगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है. घटना के बाद पुलिस ने सभी नाबालिग आरोपियों को उनके परिजनों के साथ थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के प्राइमरी स्कूल के पास करीब आधा दर्जन बच्चे खेल रहे थे, जिसमें पीड़ित बच्ची और आरोपी बच्चे शामिल थे. बताया जा रहा है कि बच्चे लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे और इसी दौरान पास के ही एक खेत में जाकर छिप गए. खेत मालिक की नजर जब बच्चों पर पड़ी तो उसने मौके से बच्ची के मातापिता को बुलाया और स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए.

आरोपियों की उम्र सुनकर हर कोई हैरान

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू आरोपियों की उम्र से जुड़ा है. पीड़ित पक्ष द्वारा जिन पांच लोगों पर आरोप लगाया गया है, वे सभी खुद बच्चे हैं. नामजद बच्चों में से किसी की उम्र 7 वर्ष है, किसी की 10 वर्ष तो किसी की 12 वर्ष बताई जा रही है. उम्र और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बाल कल्याण और कानूनी मानकों के तहत परिजनों की मौजूदगी में बच्चों से पूछताछ कर रही है.

CO तिलहर विदुष सक्सेना का बयान: निष्पक्ष जांच जारी

पुलिस ने पीड़ित 9 वर्षीय बच्ची को तुरंत चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है. विवेचना कर रहे सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं और साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY