बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Varanasi GST DC Rishwat: वाराणसी में GST डिप्टी कमिश्नर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने रेस्टोरेंट के पास रंगे हाथों पकड़ा​ | भारत के अलावा इन देशों में भी हो रहा Ethanol का इस्तेमाल, कौन कितनी करता है ब्लेंडिंग​ | ICC का बड़ा फैसला, 2027 World Cup में होंगी 14 टीमें; नया Format रोमांच बढ़ाएगा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या के बाद रणबीर कपूर ने पुणे में खरीदे 4 प्लॉट, करोड़ों की प्रॉपर्टी में किया बड़ा निवेश​

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। अयोध्या में निवेश के बाद उन्होंने अब पुणे में चार प्लॉट खरीदकर रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया है। CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार पहला प्लॉट लगभग 21,400 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है जिसकी कीमत करीब 3.31 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके लिए […]

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। अयोध्या में निवेश के बाद उन्होंने अब पुणे में चार प्लॉट खरीदकर रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया है। CRE Matrix की रिपोर्ट के अनुसार पहला प्लॉट लगभग 21,400 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है जिसकी कीमत करीब 3.31 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके लिए लगभग 16.59 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई।
दूसरा प्लॉट करीब 29,900 वर्गमीटर का है जिसकी कीमत लगभग 4.62 करोड़ रुपये है। इस संपत्ति के लिए रणबीर कपूर ने करीब 23.13 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी अदा की।
तीसरा और सबसे बड़ा प्लॉट लगभग 43,800 वर्गमीटर में फैला है। इसकी कीमत करीब 7.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि इसकी रजिस्ट्री पर लगभग 35.40 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी दी गई।
चौथा प्लॉट लगभग 8,900 वर्गमीटर का है जिसकी कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये है। इस पर करीब 7 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं और इसका ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY