शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP PCS 2025 Result: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, नए सिरे से बनेगी मेरिट लिस्ट​ | हमीरपुर में रोडवेज बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने 20 KM तक किया पीछा; 40 यात्री थे सवार​ | शादी के 13 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बनेंगे Arjun Bijlani और Neha Swami, इस दिन लेंगे दोबारा सात फेरे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी के 13 साल बाद फिर दूल्हा-दुल्हन बनेंगे Arjun Bijlani और Neha Swami, इस दिन लेंगे दोबारा सात फेरे​

टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों अर्जुन और नेहा साथ में रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। अब शादी के 13 […]

टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों अर्जुन और नेहा साथ में रियलिटी शो ‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। अब शादी के 13 साल बाद दोनों दोबारा सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस बात का ऐलान खुद कपल ने सोशल मीडिया पर किया है।

‘धमाल विद पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर होगी दोबारा शादी

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी अपने शो के सेट पर एक बार फिर शादी करने वाले हैं। हाल ही में दोनों अपनी शादी का कार्ड लेकर गुरुद्वारे पहुंचे। वहां उन्होंने माथा टेका और अपने खास दिन के लिए आशीर्वाद लिया। कपल के शादी के कार्ड के मुताबिक, दोनों 12 दिसंबर को दोबारा शादी करेंगे। कार्ड पर ‘समूह विवाह’ लिखा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस खास मौके पर अर्जुन और नेहा के अलावा दूसरे कपल भी शादी करते नजर आ सकते हैं।

पैपराजी को भी दिया शादी का न्योता

गुरुद्वारे से बाहर आने के दौरान अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी ने पैपराजी को अपना शादी का कार्ड दिखाया। इस दौरान दोनों ने मुस्कुराते हुए कहा, “शादी में जरूर आना।” कपल के इस अंदाज को देखकर साफ है कि दोनों अपनी दोबारा शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी इस खबर से फैंस भी खुश हैं।

8 साल तक किया था एकदूसरे को डेट

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की प्रेम कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने करीब 8 साल तक एकदूसरे को डेट किया और मई 2013 में शादी कर ली। आज दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आयान है। अर्जुन और नेहा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें और एकदूसरे के साथ बिताए खूबसूरत पल शेयर करते रहते हैं। शादी के 13 साल बाद एक बार फिर दूल्हादुल्हन बनने जा रहे इस कपल को देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY