शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Ramayana Advance Booking | रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: रिलीज से 12 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग ने पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा​ | IND vs NZ: श्रेयस अय्यर ने बदल दी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, ईशान को दिया मौका वैभव हुए बाहर, इन खिलाड़ियों को मौका​ | Tiger Shroff Firing Case: शूटर्स को टीवी न्यूज से मिल रहे थे पुलिस जांच के अपडेट, सलमान को ‘असली टाइगर’ कहने से नाराज था लॉरेंस गैंग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शराब में नशे की गोलियां, टूटी बोतल से वार बागपत में पति की हत्या की खौफनाक कहानी, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार​

मेरठ की मुस्कान और रबिता की कहानी तो आपको पता ही है, इनमें मुस्कान ने पति सौरभ को ड्रम में पैक कर दिया था, वहीं रबिता ने सांप से कटवाकर पति की हत्या की थी. इन दोनों से भी डेंजर कहानी उत्तर प्रदेश के बागपत से आई है. यहां रहने वाली महिला उर्मिला ने पहले […]

मेरठ की मुस्कान और रबिता की कहानी तो आपको पता ही है, इनमें मुस्कान ने पति सौरभ को ड्रम में पैक कर दिया था, वहीं रबिता ने सांप से कटवाकर पति की हत्या की थी. इन दोनों से भी डेंजर कहानी उत्तर प्रदेश के बागपत से आई है. यहां रहने वाली महिला उर्मिला ने पहले पति को शराब में नशीली गोलियां पिलाई, फिर उसी शराब की बोतल से ताबड़तोड़ वारकर पति की हत्या कर दी.

मामला बागपत के कोताना गांव का है. पुलिस के मुताबिक उर्मिला ने यह जघन्य हत्याकांड अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उर्मिला को मौके से अरेस्ट किया, वहीं उसके प्रेमी सिकंदर उर्फ कालू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. बागपत में सीओ बड़ौत अंशु जैन के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

डेढ़ साल से था अवैध संबंध

सीओ बड़ौत के मुताबिक सिकंदर बाइक मैकेनिक है. वह कोताना गांव में प्रमोद उर्फ मोगली की दुकान किराये पर लेकर बाइक रिपेयरिंग का काम करता था. इसी दौरान उसकी पहचान प्रमोद की पत्नी उर्मिला से हुई और दोनों अवैध संबंध बन गए. दोनों करीब डेढ साल से एक दूसरे के संपर्क में थे. इसी बीच उर्मिला के बेटे को भनक लग गई. इसके बाद सिकंदर ने घर आना बंद कर दिया था. हालांकि दोनों फोन पर बातचीत जारी थी.

देहरादून भागने की फिराक में थे आरोपी

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद दोनों भागकर देहरादून जाने की फिराक में थे. योजना के तहत दोनों ने 18 अक्टूबर की रात वारदात को अंजाम दिया. उर्मिला ने सिकंदर को नशीली गोलियां दीं और उन्हें शराब में मिलाकर अपने पति प्रमोद को पिलाने को कहा था. इसके बाद सिकंदर प्रमोद को लेकर अपने ट्यूबवेल पर आया, जहां उसे दोनों शराब पीने लगे. वहीं जब प्रमोद बेहोश हो गया तो सिकंदर ने खाली बोतल से उसके सिर पर वारकर हत्या कर दी.

फिर जाकर देखी रामलीला

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद सिकंदर रामलीला देखने चला गया. इसी दौरान उर्मिला ने व्हाट्सएप पर योजना के बारे में पूछा तो सिकंदर ने काम हो जाने की बात कही. अगले दिन मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पहले उर्मिला को अरेस्ट किया, फिर एनकाउंटर में कालू को अरेस्ट किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY