साल 2020 में बॉलीवुड एक्टर की मौत ने पूरे सिनेमाजगत को हिला कर रख दिया था। अब तक भी कई लोग ऐसा कहते दिखाई देते है कि उन्हें आज तक इस बात पर यकीन नहीं होता कि वह शख्स अब हमारे बीच नहीं है। अब इस बारे में एक्टर शिशिर शर्मा का बयान सामने आया है जिनका कहना है कि वह सुसाइड नहीं था। फिल्म ‘छिछोरे’ में शिशिर शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत ने साथ काम किया था। एक्टर ने ना सिर्फ सुशांत की मौत पर अपना रिएक्शन दिया बल्कि उनके साथ काम करने और उनके साथ अच्छे संबंधों पर भी बात की।

–
Khabar Monkey
सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में शिशिर शर्मा का बयान
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान शिशिर शर्मा ने सुशांत के साथ अपने संबंधों पर बात करते हुए बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से ही थी। उस समय वह ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर रहे थे और शिशिर शर्मा ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे। हालांकि टीवी के समय दोनों ने कभी साथ में काम नहीं किया लेकिन वह लंच ब्रेक में साथ काना खाते थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि ‘छिछोरे’ फिल्म में उनके साथ सुशांत है तो वह काफी खुश हुए थे। शिशिर शर्मा ने बताया कि फिल्म के सेट पर मिलते ही दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपने पुराने दिनों को याद किया था।
‘वह खुदखुशी नहीं कर सकता था’
शिशिर शर्मा ने 14 जून 2020 की शाम को याद करते हुए कहा, ‘जब मुझे शाम 4 बजे करीब फोन आया तो मैं अपने आंसू नहीं रोक पाया। मेरे लिए काफी मुश्किल था इस बात पर यकीन करना। एकदम झटका सा लगा कि कैसे, क्यों, इतना बेहतरीन एक्टर, इतना सुलझा इंसान, ऐसा क्यों करेगा। कुछ तो बात रही होगी। ऐसे कोई खुदखुशी नहीं करता।’
–
शिशिर शर्मा ने आगे कहा कि ‘नहीं, मुझे नहीं लगता कि वह सुसाइड था। वो ऐसा इंसान नहीं था जो ऐसा कदम उठाए। वह काफी सुलझा हुआ इंसान था, मुझे शक है कि वो सुसाइड करेगा। ऐसा करने के लिए काफी हिम्मत चाहिए होती है, जिगर चाहिए होता है। आप ऐसा नहीं कर सकते कि बस एक रस्सी ली और खुद को फांसी पर लटका लो, नहीं ये आसान नहीं।’
सुशांत को था एस्ट्रोनॉमी से प्यार
एक्टर का कहना है कि ‘सुशांत को देखकर ऐसा कभी नहीं लगा कि वो ऐसा कुछ कर सकते है। वह एस्ट्रोनॉमी की बात करता था। कभी नहीं लगा कि उसकी लाइफ में ऐसा कुछ हो सकता है कि वह ये कदम उठा ले।’ बता दें कि साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। उनकी मौत ने उनके चाहने वालों को काफी हैरानी में डाल दिया था। उस समय भी सभी का यही कहना था कि वह ऐसा नहीं कर सकते।












