Comb Cleaning Tips: बालों की देखभाल तो सभी लोग करते हैं लेकिन कई बार हम कंघी को साफ करना भूल जाते हैं। जिसकी वजह से वह गंदी हो जाती है। दिनभर बालों में इस्तेमाल होने वाली कंघी के अंदर धूल, गंदगी, तेल, डैंड्रफ और बाल फंस जाते हैं। इससे धीरे-धीरे बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा हो सकता है। गंदी कंघी इस्तेमाल करने से कई बार बालों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इससे बालों का झड़ना, खुजली या स्कैल्प इंफेक्शन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई लोग कंघी को साफ करना भूल जाते हैं और गंदी कंघी लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं। बालों की तरह कंघी की भी साफ-सफाई जरूरी है। कंघी को साफ करने के लिए आप कुछ तरीकों की मदद ले सकते हैं।

पाउडर से साफ करें
इसे अगर आप बिना पानी के साफ करना चाहते हैं तो सबसे पहले कंघी के ऊपर पाउडर डालें। अब कंघी के नीचे अखबार रखें और टूथब्रश की मदद से साफ करें। इस तरह सारी गंदगी आसानी से अखबार पर गिर जाएगी। इस आसान तरीके से आप मिनटों में गंदी कंघी को साफ कर सकते हैं।
Khabar Monkey
डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा
एक प्लास्टिक के टब में गर्म पानी लें और इसमें 2 चम्मच डिटर्जेंट और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। अब इसमें गंदी कंघी को डाल दें। कुछ मिनट तक पानी में भिगोने के बाद इसे ब्रश की मदद से साफ करें। इससे मैल और गंदगी दोनों साफ हो जाएंगे। इसके बाद कंघी को ठंडे पानी से साफ करें।
नियमित सफाई
कंघी को कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर साफ करें जिससे इसके अंदर गंदगी जमा न हो पाए। इससे बालों को भी नुकसान नहीं पहुंचता और इंफेक्शन का खतरा भी कम हो सकता है। अगर आप रोज हेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं जैसे जेल या ऑयल तो कंघी की सफाई जरूर करें।
बेकिंग सोडा और सिरका
कंघी अगर बहुत ज्यादा गंदी हो गई है तो इसे बेकिंग सोडा और सिरका के घोल में कुछ समय के लिए छोड़ दें। अब इसे ब्रश की मदद से साफ करें। इस तरह कंघी की गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से हट जाएंगे।
गर्म पानी और शैंपू
कंघी को साफ करने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी और थोड़ा सा शैंपू है। दोनों को मिलाकर मिश्रण तैयार करें और इसमें कंघी को करीब 10 मिनट के लिए भिगाकर रखें। अब पुराने ब्रश की मदद से कंघी के बीच फंसी गंदगी को निकालें और पानी से साफ कर लें।
डिस्क्लेमर: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें।












