BusinessViral

‘वो घड़ी अब दूर नहीं’…भारत-अमेरिका ट्रेड डील का इस दिन होगा ऐलान

India-US Trade Deal : भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर 99 प्रतिशत बातचीत पूरी हो चुकी है और शेष 1 प्रतिशत मुद्दों को सुलझाने के लिए वार्ता जारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ये समझौता अगले कुछ हफ्तों या महीनों में औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित किया जा सकता है.

Khabar Monkey

‘वो घड़ी अब दूर नहीं’…भारत-अमेरिका ट्रेड डील का इस दिन होगा ऐलान
‘वो घड़ी अब दूर नहीं’…भारत-अमेरिका ट्रेड डील का इस दिन होगा ऐलान

IIT दिल्ली में आयोजित यूएस-इंडिया ट्रस्ट (TRUST) पहल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोर ने बताया कि अमेरिका के मुख्य व्यापार वार्ताकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 1 से 4 जून तक भारत आएगा, जहां समझौते के अंतिम बिंदुओं पर चर्चा होगी. गोर ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को इस तरह बढ़ावा देना है. इससे अमेरिकी कंपनियों और कामगारों के लिए अभूतपूर्व अवसर पैदा हों. उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत का एक प्रतिनिधिमंडल भी समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वॉशिंगटन गया था.

आर्थिक सहयोग और मजबूत साझेदारी का प्रतीक
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिका के बीच वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार लगभग 20 अरब डॉलर से बढ़कर 220 अरब डॉलर से अधिक हो गया है. ये केवल व्यापारिक ग्रोथ नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच गहरे आर्थिक सहयोग और मजबूत साझेदारी का प्रतीक है. उन्होंने भारत को अमेरिका का एक महत्वपूर्ण आर्थिक और रणनीतिक साझेदार बताते हुए कहा कि डिजिटल व्यापार, एडवांस्ड विनिर्माण, ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), अंतरिक्ष और फार्मास्युटिकल जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है.

40 प्रतिशत जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति भारत से करता है अमेरिका
गोर ने यह भी बताया कि अमेरिका अपनी लगभग 40 प्रतिशत जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति भारत से करता है. साथ ही अमेरिकी मिशनों ने भारत में अगले वर्ष के लिए 20.5 अरब डॉलर के निवेश प्रतिबद्धताओं को सुरक्षित करने में मदद की है. इनमें 19 अरब डॉलर का निवेश केवल फार्मा क्षेत्र में प्रस्तावित है.

भारत और अमेरिका ने फरवरी में एक अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क पर सहमति जताई थी और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत जारी रखी हुई है. दोनों देश बाजार पहुंच, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं, गैर-टैरिफ बाधाओं, व्यापार सुविधा और आर्थिक सुरक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.

Leave a Reply