इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में हेनरिक क्लासेन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन 13 पारियों में 50.45 के औसत और 155.90 के स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद को शुक्रवार (22 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ना है। इस मैच के दौरान क्लासेन बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। अगर वह 31 रन बनाते हैं तो वह सनराइजर्स के लिए 2000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

क्लासेन 33 रन बनाते ही सनराइजर्स के लिए चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वह को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने 75 पारियों में 2101 रन बनाए हैं। सनराइजर्स के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर ने 95 पारियों में 4014 रन बनाए हैं। शिखर धवन ने 91 पारियों में 2768 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा ने 84 पारियों में 2260 रन बनाए हैं।
| खिलाड़ी | मैच | पारी | रन | HS | औसत | SR | 100 | 50 | 4s | 6s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| डेविड वार्नर 2014-2021 | 95 | 95 | 4014 | 126 | 49.55 | 142.59 | 2 | 40 | 379 | 143 |
| शिखर धवन 2013-2018 | 91 | 91 | 2768 | 92* | 35.03 | 125.13 | 0 | 21 | 328 | 54 |
| अभिषेक शर्मा 2019-2026 | 87 | 84 | 2260 | 141 | 28.97 | 169.66 | 2 | 12 | 217 | 134 |
| केन विलियमसन 2015-2022 | 76 | 75 | 2101 | 89 | 36.22 | 126.03 | 0 | 18 | 181 | 64 |
| हेनरिक क्लासेन 2023-2026 | 55 | 52 | 1969 | 105* | 45.79 | 168.14 | 2 | 12 | 137 | 113 |
Khabar Monkey
विराट कोहली इतिहास रचने से 58 रन दूर
विराट कोहली ने 2023, 2024 और 2025 में 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। आईपीएल 2026 में 600 रन पूरा करने से 58 रन दूर हैं। ।





