बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने प्रेग्नेंसी के दौरान ‘मेट गाला 2025’ डेब्यू किया था। अब कियारा ने उन खास पलों को याद करते हुए बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपना बेहद खूबसूरत अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें उस दिन का बेसब्री से इंतजार है जब वह अपनी बेटी से इस अद्भुत सफर के बारे में बात करेंगी।
कोख में बेटी को लेकर किया था रैंप वॉक

कियारा आडवाणी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वह चाहती हैं कि उनकी प्रेग्नेंसी की यह खास कहानी हमेशा के लिए मेट गाला की यादों का हिस्सा बनी रहे। आपको बता दें कि जब कियारा ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर वॉक किया था, तब उनकी कोख में उनकी बेटी ‘सारायाह’ थी। इस बारे में बात करते हुए कियारा ने मुस्कुराते हुए कहा, “मेरी बेबी गर्ल ने मेरे लिए चीजें बहुत आसान कर दी थीं और वह उस पूरे सफर के दौरान बेहद शांत रही। मैं उसके बड़े होने का इंतजार कर रही हूं ताकि मैं उसके साथ यह बात शेयर कर सकूं। मैं उसे बताना चाहती हूं कि हम दोनों वहां एक साथ थे और यह सब हम दोनों ने मिलकर किया था।”
View this post on InstagramKhabar Monkey
इसे भी पढ़ें:
शादी और मां बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी?
इंटरव्यू के दौरान कियारा ने अपनी पर्सनल लाइफ और पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि शादी के बाद सिद्धार्थ ने उन्हें स्वतंत्र रूप से अपना नया घर संभालना और चलाना सिखाया। अपने माता-पिता के घर से निकलकर खुद का एक नया परिवार शुरू करने के इस बदलाव को कियारा ने बेहद दिलचस्प बताया। उन्होंने आगे कहा, “अब एक मां के रूप में मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है और यह एक बिल्कुल नया अनुभव है। मुझे लगता है कि मेरी जिंदगी का अभी का जो समय है, वह बेहद कीमती है।” बता दें कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी, 2023 को शादी की थी और अब वे अपनी बेटी सारायाह के साथ पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं।





