Welcome to the Jungle Song: ‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार ‘वेलकम टू द जंगल’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है. ये फिल्म अपने आप में इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें कई बड़े सितारों की टोली एक साथ नजर आने वाली है. इस फिल्म पर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. इसी बीच एक ताजा अपडेट ‘वेलकम टू द जंगल’ पर आया है. खबर है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस का गाना होगा.

जहां एक तरफ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग जोरों पर है. वहीं, इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग चल रही है, जिसमें अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस होंगे. इन दोनों स्टार्स के अलावा, इस गाने में फिल्म की बड़ी स्टारकास्ट के कई कलाकार हिस्सा ले रहे हैं. आइए जानते हैं इस गाने से जुड़ी और भी अहम अपडेट.
वेलकम टू द जंगल का गाना
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना शूट होना है, जिसका शेड्यूल आज से मुंबई में शुरू हो गया है. अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस के इस गाने की शूटिंग दो दिन तक चलेगी. फिल्म के बाकी कलाकार भी इस शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा हैं. खबर से फैंस में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.
कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल
‘वेलकम टू द जंगल’ का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है और इसे फिरोज ए. नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और अन्य कलाकार शामिल हैं. इस फिल्म के 2026 के आखिर तक रिलीज होने की उम्मीद है.





