बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Prayagraj Flood Crisis: पंपसेट फेल, सड़कें जलमग्न और घर तक डूबे… प्रयागराज में स्मार्ट सिटी के दावे पानी-पानी!​ | Love Horoscope For 20 August 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 अगस्त 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​ | अयोध्या: SIT जांच के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा की बढ़ी सक्रियता, साधु-संतों से कर रहे मुलाकात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

विनोद तावड़े के घर क्यों जुटे UP के नेता? 2027 चुनाव से पहले BJP ने बदली रणनीति​

नई दिल्ली इलाके में नार्थ एवेन्यू इलाके में अचानक से ही उत्तर प्रदेश के नेताओं का जमावड़ा लगना शुरु हो गया. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम में शामिल किया. साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया […]

नई दिल्ली इलाके में नार्थ एवेन्यू इलाके में अचानक से ही उत्तर प्रदेश के नेताओं का जमावड़ा लगना शुरु हो गया. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम में शामिल किया. साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है. इसके बाद मंगलवार की सुबह से उनके घर पर यूपी के नेताओं का जमावड़ा लगा है.

अचानक आई खबर के बाद उत्तर प्रदेश के नेता और मंत्री दिल्ली स्थित तावड़े के घर पर जुटने लगे. जैसे ही राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा हुई, राज्य के कई नेता उनके आवास पर पहुंचने लगे. उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व वाली नई टीम में शामिल किए जाने के ठीक एक दिन बाद सौंपी गई.

मंत्रियों और नेताओं का लगा तांता

विनोद तावड़े के घर पहुंचने वालों में उत्तर प्रदेश के मंत्री सतीश पुनिया, योगेन्द्र उपाध्याय, ठाकूर रघुराज प्रताप सिंह, अनिल अग्रवाल पूर्व सांसद, बीजेपी नेता सुब्रत पाठक और पूर्व सांसद सतपाल सिंह उनसे मिलने पहुंचे. इसके बाद पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया जो दिन भर चलता रहा.

यह मुलाकात चुनावी है

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी के रूप में तावड़े का सहयोग करेंगे.

हाल के चुनाव में बेहतर प्रदर्शन

महाराष्ट्र से आने वाले विनोद तावड़े को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व का बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता है. विनोद तावड़े इससे पहले बिहार के प्रभारी रह चुके हैं. जहां भारतीय जनता पार्टी ने जेडीयू के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा उन्होंने केरल और कई अन्य राज्यों में भी चुनावी प्रबंधन का सफल काम संभाला है.

उत्तर प्रदेश का सियासी गणित

उत्तर प्रदेश में पार्टी के सामने संगठन को मजबूत बनाए रखने और आगामी चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने का बड़ा टास्क है. 2027 में विधानसभा चुनाव और उसके बाद साल 2029 का लोकसभा चुनाव. इन परिस्थितियों को देखें तो आगामी विधानसभा के लिहाज से समय कम है और काम अधिक.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY