सोमवार, 27 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Innova Hycross Facelift होगी पहले से ज्यादा स्टाइलिश, नया लुक और एडवांस फीचर्स बनाएंगे खास​ | iPhone छोड़ Android अपनाना हुआ अब और भी आसान, Google का Android 17 लाएगा नया Data Transfer फीचर​ | Anxiety Vs Stress: एंग्जायटी को समझ लेते हैं रोज का स्ट्रेस, जानें दोनों में क्या है फर्क​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वाराणसी में नर्सरी के बच्चे को नहीं दी बाथरूम जाने की इजाजत… पैंट में किया टॉयलेट तो टीचर ने गर्म चाकू से जलाया बच्चे का प्राइवेट पार्ट​

स्कूल में शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर संवाद के साथ शिक्षा का अनुकूल माहौल सबसे अधिक आवश्यक माना जाता है. हालांकि, वाराणसी के पांडेपुर क्षेत्र में नर्सरी के एक बच्चे के साथ शिक्षिका ने ऐसा बर्ताव किया, जिसने हैवानियत की भी सारी सीमाएं पार कर दीं. नर्सरी के बच्चे ने बाथरूम जाने की अनुमति […]

स्कूल में शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर संवाद के साथ शिक्षा का अनुकूल माहौल सबसे अधिक आवश्यक माना जाता है. हालांकि, वाराणसी के पांडेपुर क्षेत्र में नर्सरी के एक बच्चे के साथ शिक्षिका ने ऐसा बर्ताव किया, जिसने हैवानियत की भी सारी सीमाएं पार कर दीं. नर्सरी के बच्चे ने बाथरूम जाने की अनुमति न मिलने पर अपनी पैंट में ही टॉयलेट कर दिया, जिसके बाद गुस्से में आकर शिक्षिका ने चाकू को आग से लाल करके बच्चे का प्राइवेट पार्ट ही जला दिया.

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के पांडेपुर क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में केसरी कुमार का बेटा नर्सरी में पढ़ता है. बच्चे को जब टॉयलेट जाना था तो उसने अपनी शिक्षिका प्रीति कुशवाहा से बाथरूम जाने की अनुमति मांगी. मना करने पर बच्चे ने पैंट में ही टॉयलेट कर दिया.

इसके बाद टीचर गुस्से में बच्चे को दूसरे कमरे में ले गई और चाकू को गर्म करके बच्चे का प्राइवेट पार्ट जला दिया. इसके बाद भी वह नहीं रुकी और बच्चे की पिटाई कर दी. उस मासूम को इस बात के लिए भी शिक्षिका द्वारा धमकाया गया कि दोबारा ऐसी गलती न करे.

बच्चे ने बताई कहानी

घर पहुंचकर जब बच्चे ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, तो वे अवाक रह गए. इस मामले में पिता ने स्कूल से संपर्क कर ऐसा करने की वजह पूछी, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर मातापिता बेहद चिंतित हो गए.

इसके बाद उन्होंने निकटतम थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए शिक्षिका प्रीति कुशवाहा, स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्य के खिलाफ BNS की धारा 115 , 118 और 351 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY