Viral

वाराणसी: पहले AC की ठंडी हवा के लिए मजे, फिर चोरों ने की करोड़ों की चोरी; बिहार गया था परिवार

वाराणसी: पहले AC की ठंडी हवा के लिए मजे, फिर चोरों ने की करोड़ों की चोरी; बिहार गया था परिवार

यूपी के वाराणसी जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. बंद पड़े घर से बदमाशों ने करोड़ों रुपये कीमत की ज्वेलरी और नकदी की चोरी की. चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए हीरे और सोने-चांदी के कीमती गहनों समेत करीब 1.92 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया. चोर अपने साथ CCTV का डीवीआर भी उठा ले गए. बताया जा रहा है कि यह चोरी हाल के वर्षों की सबसे बड़ी चोरियों में से एक है. घटना जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर इलाके की है.

वाराणसी: पहले AC की ठंडी हवा के लिए मजे, फिर चोरों ने की करोड़ों की चोरी; बिहार गया था परिवार
वाराणसी: पहले AC की ठंडी हवा के लिए मजे, फिर चोरों ने की करोड़ों की चोरी; बिहार गया था परिवार

जानकारी के अनुसार मकान मालिक विनोद कुमार सिंह अपने परिवार के साथ एक जून को बिहार के रोहतास जिले में किसी के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. उन्होंने दो जून की रात तक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की थी और उस समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन अगले दिन सुबह कैमरे बंद दिखाई देने लगे. 4 जून की शाम पड़ोसियों ने फोन कर घर का मेन गेट खुला होने की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार तुरंत वाराणसी पहुंचा.

Khabar Monkey

टूटे थे ताले… बिखरा था पूरा सामान

घर पहुंचने पर परिवार के होश उड़ गए. घर का मेन के दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था. शुरुआती जांच में सामने आया कि चोर पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे थे और करीब तीन घंटे तक आराम से पूरे घर खंगाला. हैरानी की बात यह है कि चोरों ने घर का एसी चलाकर वारदात को अंजाम दिया और जाते समय सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि कोई सबूत न बच सके.

हीरे का मंगलसूत्र… 8 सोने के हार भी चोरी

पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी हुए सामान में हीरे का मंगलसूत्र, 8 सोने के हार, 12 सेट चूड़ियां, चार कड़े, कई सोने की चेन, अंगूठियां, नथिया, टीका, माला, कान की बालियां, चांदी के 75 से अधिक सिक्के, पायल, चांदी के बर्तन और धार्मिक महत्व की विशेष अंगूठियां शामिल हैं. अधिकांश गहने पुश्तैनी बताए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि विनोद कुमार सिंह के दामाद शैलेन्द्र सिंह जीएसटी विभाग में अधिकारी हैं और चोरी हुए गहनों में उनकी पत्नी के आभूषण भी शामिल हैं. एसीपी अपूर्व पांडेय ने बताया कि घटना 3 जून की रात की है. मामला बेहद गंभीर है और पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है. कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply