शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
ऑटो सेक्टर में मंदी का बड़ा विस्फोट! फॉक्सवेगन करेगा 1 लाख कर्मचारियों की छंटनी, ये रहा बोर्ड का प्लान​ | IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज में चयनकर्ताओं के 5 फैसलों ने चौंकाया, इन पर उठ रहे बड़े सवाल​ | वासुदेव, शंखी, श्रीश, माधव…आखिर क्यों हैं श्रीकृष्ण के 108 नाम? यहां समझें इनका मतलब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वनडे में South Africa की सबसे ज्यादा धुनाई करने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट देख चौंक जाएंगे!​

   IND vs SA : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज में 20 से करारी हार झेलने के बाद एकदिवसीय श्रृंखला से धमाकेदार वापसी करना चाहेगी. इसके लिए टी इंडिया ने अपनी कमर कस ली है और साउथ अफ्रीका को धूल चटाने के […]

  

IND vs SA : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज में 20 से करारी हार झेलने के बाद एकदिवसीय श्रृंखला से धमाकेदार वापसी करना चाहेगी. इसके लिए टी इंडिया ने अपनी कमर कस ली है और साउथ अफ्रीका को धूल चटाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में मैच से पहले उन पांच गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट विकेट चटकाए हैं. चलिए तो आगे जानते हैं, कौन हैं ये 5 भारतीय गेंदबाज?

1.अनिल कुंबले

लिस्ट में पहला नाम इंडिया के पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले का है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का खिताब अपने नाम किया है. लेकिन उस से पहले बता दें कि कुंबले ने  श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे में अप्रैल 1990 में डेब्यू किया था. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1992 से लेकर 2006 तक कुल 40 ODI मुकाबले खेलें थे. अनिल कुंबले ने 39 पारियों में 46 विकेट चटकाए थे.

2. हरभजन सिंह

लिस्ट में दूसरा नाम हरभजन सिंह का नाम शामिल है. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं. बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने 236 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 269 विकेट लिए. हालांकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2001 से 2015 तक कुल 24 मुकाबले खेलें हैं. इस दौरान हरभजन सिंह ने 23 पारियों में 31 विकेट अपने नाम किए.

3. जवागल श्रीनाथ

लिस्ट में तीसरे स्थान पर जवागल श्रीनाथ मौजूद है. उन्होंने 1991 से लेकर 2001 तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 मुकाबले खेले हैं. इन मैच में जवागल ने 28 विकेट चटकाए. इस वजह से जवागल श्रीनाथ का नाम भारत के उन टॉप 5 गेंदबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

4. कुलदीप यादव

लिस्ट में चौथा नाम कुलदीप यादव का नाम शामिल हैं. उन्होंने  जून 2017 में अपना वनडे डेब्यू किया था. वहीं, अभी तक कुलदीप ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक 13 मुकाबले में 27 विकेट हासिल किए हैं. जबकि उनका बेस्ट स्पेल 18 रन देकर 4 विकेट चटकाना रहा है. दिलचस्प बात यह है कि कुलदीप मौजूदा वक्त में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिर से उनसे बेहतरीन गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही है.

5. वेंकटेश प्रसाद

टॉप 5 वनडे गेंदबाजों की लिस्ट में आखिरी नंबर पर वेंकटेश प्रसाद का नाम है. उन्होंने 1994 में अपने करियर की शुरूआत की थी. जबकि उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1995 से 2001 तक कुल 20 वनडे मुकाबले खेलें, और इस दौरान उन्होंने 20 पारियों में 25 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY