HealthViral

लोहे की कील चुभने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए टिटनेस का इंजेक्शन कितनी देर के अंदर लेना है जरूरी

Tetanus Injection After Nail Injury:  कई बार चलते-फिरते या काम करते समय हाथ या पैर में जंग लगी कील चुभ जाती है, जो बेहद दर्दनाक हो सकती है। ऐसी स्थिति को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इससे टिटनेस जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

लोहे की कील चुभने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए टिटनेस का इंजेक्शन कितनी देर के अंदर लेना है जरूरी
लोहे की कील चुभने पर सबसे पहले क्या करें? जानिए टिटनेस का इंजेक्शन कितनी देर के अंदर लेना है जरूरी

इसलिए अगर ऐसा हादसा हो जाए, तो तुरंत सावधानी बरतना और हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह मानना बेहद जरूरी होता है।आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि कब टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना जरूरी हो जाता है।

Khabar Monkey

कील चुभने पर क्या होता है?

जंग लगी या गंदी कील चुभने पर त्वचा में घाव बन जाता है, जिससे बैक्टीरिया शरीर के अंदर प्रवेश कर सकते हैं। सबसे बड़ा खतरा टिटनेस नाम की गंभीर बीमारी का होता है, जो Clostridium tetani नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया मिट्टी, धूल और जंग लगी चीजों पर पाया जा सकता है।

कील चुभने पर सबसे पहले क्या करें?

  • घाव को तुरंत साफ करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कील चुभने या किसी भी तरह का घाव होने पर सबसे पहले उसे अच्छी तरह साफ करना बेहद जरूरी होता है। घाव को साफ पानी से धोएं और हल्के साबुन से आसपास की त्वचा को धीरे-धीरे साफ करें। इससे गंदगी और बैक्टीरिया बाहर निकलने में मदद मिलती है और संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

  • खून निकल रहा है तो दबाकर निकालें

अगर निकल रहा हो, तो उसे साफ कपड़े या गॉज़ से हल्का दबाकर निकला जा सकता है। इससे खून बहना कम हो जाता है और घाव साफ रखने में मदद मिलती है। लेकिन दबाव बहुत तेज नहीं होना चाहिए, और अगर खून ज्यादा देर तक बंद न हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

  • घाव में एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं

एक्सपर्ट्स बताते है कि,खून रोकने के बाद आपको घाव पर या सॉल्यूशन लगाना चाहिए। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है और दर्द में भी आराम मिलता है।

  • घाव को ढककर रखें

घाव को साफ करने के बाद उसे हमेशा साफ और सूखे कपड़े या बैंडेज से ढककर रखना चाहिए। इससे धूल, गंदगी और बैक्टीरिया घाव के संपर्क में नहीं आते और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। समय-समय पर ड्रेसिंग बदलते रहना भी जरूरी है ताकि घाव जल्दी ठीक हो सके।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply