Viral

पाकिस्तान वालों ने भी बनाई ‘कॉकरोच आवामी पार्टी’, इंडिया की कॉपी करने पर लोगों ने कसा तंज

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने कम से कम इतना कमा लिया है कि अब लोग इस बारे में बात कर रहे हैं। रही बात पाकिस्तान की तो अब वहां के युवाओं ने भी भारत की नकल करते हुए ‘कॉकरोच आवामी पार्टी’ नाम से इंस्टाग्राम हैंडल बना लिया है। वैसे आवाम का मतलब भी जनता ही होता है। भारत की CJP की तरह ही पाकिस्तान में भी ऐसे ही मिलते-जुलते सिस्टम पर तंज कंसने वाले अकाउंट देखे जा रहे हैं।

पाकिस्तान वालों ने भी बनाई ‘कॉकरोच आवामी पार्टी’, इंडिया की कॉपी करने पर लोगों ने कसा तंज
पाकिस्तान वालों ने भी बनाई ‘कॉकरोच आवामी पार्टी’, इंडिया की कॉपी करने पर लोगों ने कसा तंज

पाकिस्तान में हमेशा से ही परोक्ष या अपरोक्ष रूप से सेना का शासन रहा है। ऐसे में यह कहना कि पाकिस्तान के युवाओं द्वारा ‘कॉकरोच आवामी पार्टी’ बना लेने से कोई बहुत बड़ा बदलाव आ जाएगा, यह जल्दबाजी हो सकती है। मगर हां, यह तो फैक्ट ही कॉकरोच इतनी आसानी से नहीं मरते, उल्टा कठिन से कठिन परिस्थिति में भी जिंदा बच जाते हैं।

ऐसे में यह देखना होगा कि क्या पाकिस्तान में पनपी ये कॉकरोच आवामी पार्टी क्या खुद को पाकिस्तानी राजनीतिक दलों के सामने खड़ा कर पाएगी। फिलहाल इंस्टाग्राम पर कॉकरोच आवामी पार्टी, कॉकरोच आवामी लीग जैसे कई पार्टी बन गई है।

कॉकरोच आवामी पार्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के कैप्शन में खुद लिखा है कि ‘हां, मैंने कॉपी किया है। लेकिन क्या फर्क पड़ता है। मोटो हमारा भी सेम है।’ कॉकरोच आवामी पार्टी के पोस्टर पर 4 मुख्य बातें लिखी है। पहली- ‘आवाम हमारी ताकत’, दूसरी- ‘इंसाफ हमारा वादा’, तीसरी- ‘आजादी हमारा हक’ और चौथी ‘पाकिस्तान हमारी पहचान।’

हम तंग आ चुके है…
पाकिस्तान की कॉकरोच आवामी पार्टी ने अपने बारे में लिखा है कि ‘ये आवाम की आवाज है, ये न बिकने वाली है. न दबने वाली है, न खत्म होने वाली है। हम पाकिस्तान के करप्शन से तंग आ चुके हैं।’ यह पार्टी कहती है कि ‘हमें जितना दबाओगे, हम उतना ही लौटकर वापस उठकर आएंगे।’

Khabar Monkey

कॉकरोच जनता पार्टी का क्या हाल है?
पाकिस्तान की CAP, भारत की कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से प्रेरित होकर बनाई गई है। बताते चलें कि भारत की CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ 90 लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं। वहीं इस पार्टी को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अभिजीत दीपके ने CJP का जो X अकाउंट बनाया था, उस पर भारत में रोक लग गई है। मगर इंस्टाग्राम पर इसकी फॉलोइंग अब भी तेज से बढ़ रही है।

पाकिस्तान की कॉकरोच आवामी पार्टी को देखकर यूजर्स भी सोशल मीडिया पर ‘कॉपी’ करने को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स पाकिस्तान के युवाओं पर कॉपी करन के लिए तंज भी कस रहे हैं।

Leave a Reply