मंगलवार, 11 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
बैंकों का 2.85 लाख करोड़ रुपया डकार गए लोग, सरकार ने 7 हजार पर कसा शिकंजा​ | Shaheen Afridi vs Babar Azam: पाकिस्तान की कप्तानी पर छिड़ी जंग, अफरीदी बोले- ‘फिलहाल मैं ही कप्तान हूं’​ | RVNL Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी RVNL की बड़ी छलांग, मुनाफे में हुआ तगड़ा इजाफा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

लॉन्च होते ही कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार बनी ये SUV, Duster से लेकर Creta तक को दे रही टक्कर​

निसान इंडिया के लिए जुलाई का महीना काफी खास रहा. कंपनी की नई मिडसाइज SUV Tekton लॉन्च होने के सिर्फ एक महीने के अंदर ही निसान की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. कंपनी ने इसे 9 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. जुलाई में Tekton की कुल 1,670 यूनिट डीलर्स […]

निसान इंडिया के लिए जुलाई का महीना काफी खास रहा. कंपनी की नई मिडसाइज SUV Tekton लॉन्च होने के सिर्फ एक महीने के अंदर ही निसान की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है. कंपनी ने इसे 9 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था. जुलाई में Tekton की कुल 1,670 यूनिट डीलर्स तक भेजी गईं. निसान की कुल 4,518 पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में Tekton की हिस्सेदारी करीब 37 फीसदी रही. कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 218 फीसदी की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले साल जुलाई में निसान ने कुल 1,420 पैसेंजर व्हीकल भेजे थे.

जुलाई में Magnite कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसकी 1,462 यूनिट डीलर्स तक पहुंचाई गईं. कुल बिक्री में Magnite की हिस्सेदारी करीब 32 फीसदी रही. वहीं, Gravite MPV की 1,386 यूनिट डिस्पैच हुईं और इसकी हिस्सेदारी करीब 31 फीसदी रही. यानी पहली बार निसान के पास बिक्री में योगदान देने वाले तीन मजबूत मॉडल मौजूद हैं. लंबे समय तक निसान की बिक्री मुख्य रूप से Magnite पर निर्भर थी, लेकिन फरवरी 2026 में Gravite और जुलाई में Tekton की एंट्री के बाद कंपनी का मॉडल पोर्टफोलियो मजबूत हुआ है.

कीमत और इंजन

Tekton की कीमत ₹10.49 लाख से शुरू होकर ₹18.50 लाख तक जाती है. इसके 12 वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं. Tekton में दो टर्बोपेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. पहला 1.0 लीटर 3सिलेंडर इंजन है, जो 100hp की पावर देता है. दूसरा 1.3 लीटर 4सिलेंडर टर्बो इंजन है, जो 163hp की पावर देता है. 1.0 लीटर इंजन के साथ सिर्फ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, 1.3 लीटर इंजन के साथ 6स्पीड वेटक्लच DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है.

फीचर्स में भी है काफी कुछ

Tekton में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, डुअलजोन क्लाइमेट कंट्रोल और 48कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, 6स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम, रियर AC वेंट्स, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay और लेदरेट सीट्स भी मिलती हैं.

Tekton के सामने बड़ी चुनौती

लॉन्च के सिर्फ एक महीने बाद Tekton का निसान की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनना कंपनी के लिए अच्छी शुरुआत है. हालांकि, मिडसाइज SUV सेगमेंट में पहले से कई मजबूत खिलाड़ी मौजूद हैं. ऐसे में आने वाले महीनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि Tekton अपनी बिक्री की रफ्तार को कितने समय तक बनाए रख पाती है. मिडसाइज SUV सेगमेंट में मुकाबला काफी कड़ा है. Tekton का मुकाबला Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Toyota Hyryder, Tata Sierra, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Honda Elevate और Renault Duster जैसी SUVs से है. सेफ्टी के मामले में भी Tekton मजबूत है. इसे Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY