गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Bollywood Wrap Up | छोटे पर्दे पर अजय देवगन की एंट्री, ‘डायन भाभी’ बनकर तहलका मचाने आ रही हैं यामी गौतम​ | सुप्रीम कोर्ट फिर करेगा ED की शक्तियों की समीक्षा​ | इन 3 कारणों से बाजार ने पकड़ी रफ्तार, निवेशकों ने कमाए 2.75 लाख करोड़​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘लड़की अभी छोटी है, रुको…’, बस इसी बात पर उजड़ गईं दो जिंदगियां, प्रेमी के सुसाइड के बाद प्रेमिका ने भी चुनी मौत​

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के गुरला मंडल स्थित कोटागंद्रेडू गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. प्रेम संबंध और शादी को लेकर दो परिवारों के बीच छिड़े विवाद ने अंततः दो मासूम जिंदगियां छीन लीं. शादी में देरी को लेकर हुए झगड़े के बाद पहले प्रेमी ने फांसी लगाकर […]

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के गुरला मंडल स्थित कोटागंद्रेडू गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. प्रेम संबंध और शादी को लेकर दो परिवारों के बीच छिड़े विवाद ने अंततः दो मासूम जिंदगियां छीन लीं. शादी में देरी को लेकर हुए झगड़े के बाद पहले प्रेमी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, और इस सदमे को बर्दाश्त न कर पाने के कारण अगले ही दिन तड़के उसकी प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली. एक ही दिन के भीतर हुई इन दो मौतों से पूरे गांव में मातम और गहरा सन्नाटा छाया हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटागंद्रेडू गांव निवासी वोनिवी देवकीनंदन का उसी गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नंदन ने अपने परिजनों को इस रिश्ते के बारे में बताया था, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाह को लेकर बातचीत शुरू हुई. लड़की की उम्र कम होने के कारण नंदन के परिवार ने शादी के लिए कुछ समय और मांगा. शादी टालने की बात से दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव बढ़ गया, जो बाद में पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया. उस समय गांव के बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया था.

रविवार रात को हुई बहस और आधी रात को खौफनाक कदम

रविवार रात को लड़की के परिजन दोबारा नंदन के घर पहुंचे और तुरंत शादी का फैसला करने तथा तैयारियां शुरू करने का दबाव बनाने लगे. जब नंदन के घरवालों ने दोबारा कुछ समय मांगा, तो दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई. इसके बाद लड़की के परिवार वाले लौट गए, लेकिन इस विवाद से आहत होकर नंदन आधी रात को, जब सब सो रहे थे, चुपके से घर से निकल गया. उसने पास ही बन रहे अपने निर्माणाधीन मकान में जाकर फांसी लगा ली. आत्महत्या से पहले उसने मातापिता को केवल इतना बताया था कि वह नए घर पर है, लेकिन जब तक परिजन वहां पहुंचे, नंदन की सांसें थम चुकी थीं.

प्रेमी की मौत का सदमा न सह सकी प्रेमिका, अगले दिन की खुदकुशी

बेटे का शव देखकर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया. परिजनों ने लड़की के परिवार पर बेटे को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया, जिससे मौके पर तनाव व्याप्त हो गया. सूचना मिलते ही गुरला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला.

हालांकि, इस त्रासदी का अंत यहीं नहीं हुआ. अगले दिन तड़के जब लड़की को नंदन की मौत की खबर मिली, तो वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी और उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. 24 घंटे के भीतर दोनों प्रेमियों की मौत से पूरा इलाका दहल गया.

जांच में जुटी पुलिस

गुरला पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नंदन पर किस तरह का दबाव बनाया गया था और रविवार रात बातचीत के दौरान असल में क्या हुआ था. फिलहाल, पुलिस दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY