Viral

लखनऊ में अब जमीन खरीदना होगा और महंगा, 332 गांवों में सर्किल रेट 200% तक बढ़ाने का प्रस्ताव

लखनऊ। राजधानी के ग्रामीण इलाकों में जमीन का सौदा करने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। जिला प्रशासन ने लखनऊ के 332 गांवों में कृषि भूमि के सर्किल रेट में 100 से 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। संशोधित दरें 4 जून से लागू होंगी, जबकि इस प्रस्ताव पर 2 जून तक आपत्तियाँ दाखिल की जा सकती हैं।

Khabar Monkey

लखनऊ में अब जमीन खरीदना होगा और महंगा, 332 गांवों में सर्किल रेट 200% तक बढ़ाने का प्रस्ताव
लखनऊ में अब जमीन खरीदना होगा और महंगा, 332 गांवों में सर्किल रेट 200% तक बढ़ाने का प्रस्ताव

अब 20 लाख वाली जमीन का रेट होगा 40 लाख तक
नई दरें लागू होने के बाद जिन गांवों में अब तक कृषि भूमि का सर्किल रेट 20 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर था, वहाँ यह बढ़कर 35 से 40 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक पहुँच जाएगा। प्रशासन ने यह प्रस्ताव मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, बख्शी का तालाब, मलिहाबाद और सदर तहसील क्षेत्र के गांवों के लिए तैयार किया है।

एलडीए और नगर निगम की सीमा वाले गांव रहेंगे बाहर
जिलाधिकारी विशाख जी ने स्पष्ट किया कि लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के विस्तारित क्षेत्र और नगर निगम की सीमा में आने वाले गांवों को इस बढ़ोतरी से अलग रखा गया है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में बाजार दर और मौजूदा सर्किल रेट के बीच भारी अंतर को देखते हुए ही दरें संशोधित करने का निर्णय लिया गया है।

चार श्रेणियों में बाँटकर तय होंगी नई दरें
प्रशासन ने कृषि भूमि को चार श्रेणियों में बाँटा है— जनपदीय मार्ग के किनारे की जमीन, संपर्क मार्ग से सटी भूमि, आबादी से लगी हुई जमीन और सामान्य कृषि भूमि। हर श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग दरें तय की गई हैं। इस फैसले से राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के सौदों पर सीधा असर पड़ना तय है।

Leave a Reply