Viral

गाजियाबाद : बकरे की जगह दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, मायावती बोलीं- बेहद दुखद और चिंताजनक

गाजियाबाद/लखनऊ। खोड़ा इलाके में किशोर सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को इसे बेहद दुखद और चिंताजनक करार देते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या की वजह बाइक चलाने का विवाद बताई है। हालांकि, परिवार ने जो कुर्बानी वाला एंगल सामने रखा है, पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

गाजियाबाद : बकरे की जगह दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, मायावती बोलीं- बेहद दुखद और चिंताजनक
गाजियाबाद : बकरे की जगह दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, मायावती बोलीं- बेहद दुखद और चिंताजनक

बहला-फुसलाकर बुलाया, फिर मारा चाकू

घटना 28 मई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। खोड़ा थाना क्षेत्र में सूचना मिली कि एक लड़के ने दूसरे लड़के पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मौके पर पहुँची और गंभीर रूप से घायल सूर्या चौहान को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार, परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

‘बकरा कैसे काटते हैं, पूछा और पेट में मार दिया चाकू’

मृतक की माँ ने रोते हुए आरोप लगाया कि ईद के दिन अरशद उर्फ असद नाम के लड़के ने सूर्या को बहला-फुसलाकर घर बुलाया। उसने पूछा कि क्या तुमने कभी बकरा कटते देखा है? सूर्या के ‘ना’ कहने पर उसके पेट में चाकू मार दिया गया। माँ ने कहा, “मैं ड्यूटी पर थी। फोन आया कि मेरे बेटे को चाकू मार दिया गया। मुझे इंसाफ चाहिए। पुलिस कुछ नहीं कर रही, वे सो रहे हैं।”

‘बकरे की नहीं, इंसान की कुर्बानी देना चाहते थे’

Khabar Monkey

मृतक की मौसी सुनीता ने अस्पताल का भयावह मंज़र बयान करते हुए कहा, “वे साबित करना चाहते थे कि पहले बकरे की कुर्बानी हुई, अब इंसान की देंगे। हिंदू बच्चों को ऐसी बातें क्या पता? हमारे बच्चों ने कभी खून-खराबा नहीं देखा।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 24 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और विरोध की आशंका में मोहल्ले की बिजली तक काट दी गई।

पुलिस का दावा: बाइक चलाने को लेकर हुआ था विवाद

वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक अलग एंगल सामने रखा है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जाँच में पता चला है कि सूर्या और आरोपी असद के बीच बाइक चलाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात पर गुस्से में आकर असद ने सूर्या पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने साजिश के तहत कुर्बानी देने की बात से इनकार किया है, हालाँकि परिवार की ओर से लगाए गए इस गंभीर आरोप की विस्तृत जाँच जारी रखने की बात कही है।

तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी नाबालिग

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नवाब, फरहान और आतिफ को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी ने ही हत्या में इस्तेमाल चाकू मुहैया कराया था। मुख्य आरोपी असद भी नाबालिग है और फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

मायावती ने जताई चिंता, चुनाव को लेकर किया आगाह

बसपा प्रमुख मायावती ने X पर पोस्ट कर लिखा, “गाजियाबाद के खोड़ा के युवक सूर्या चौहान की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। सरकार और प्रशासन को रोज़ हो रही ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।” उन्होंने आगाह करते हुए कहा, “जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहे हैं, ऐसी घटनाओं के बड़े पैमाने पर बुरे नतीजे होंगे। सरकार को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए।” उन्होंने दोषियों की पहचान कर कानूनी सज़ा सुनिश्चित करने की भी माँग की।

Leave a Reply