बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
बार-बार चक्कर आते हैं? शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की हो सकती है कमी​ | देश का पहला ऐसा बैंक बना IDBI जिसपर विदेशी निवेशक लगा रहे हैं 53 हजार करोड़​ | चोटिल शुभमन गिल दूसरे वनडे से होंगे बाहर, केएल राहुल नही बल्कि ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का नया कप्तान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ के KGMU हॉस्टल में अब नहीं बनेगा नॉनवेज, प्रशासन ने अचानक क्यों लिया ये फैसला?​

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के सभी छात्रावासों की मेस में अब केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी 18 हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज भोजन बनाने पर रोक लगा दी है. यह फैसला केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की टिप्पणी के […]

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के सभी छात्रावासों की मेस में अब केवल शाकाहारी भोजन ही परोसा जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी 18 हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज भोजन बनाने पर रोक लगा दी है. यह फैसला केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की टिप्पणी के बाद लिया गया.

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बताया कि राजभवन की टीम ने विश्वविद्यालय के छात्रावासों का निरीक्षण किया था. जांच के दौरान कुछ हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज भोजन तैयार किया जाता मिला.

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर इस्तेमाल किए जा रहे मसालों की एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी थी. इस पर राज्यपाल ने मेस की व्यवस्था में सुधार, भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और छात्रों को बेहतर एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

राज्यपाल की टिप्पणी के बाद केजीएमयू प्रशासन ने सभी हॉस्टलों की मेस में नॉनवेज भोजन बनाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. के.के. सिंह ने बताया कि इस संबंध में सभी छात्रावासों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

अब किसी भी हॉस्टल की मेस में नॉनवेज भोजन नहीं बनाया जाएगा.हालांकि, विश्वविद्यालय ने छात्रों की व्यक्तिगत खानपान की पसंद पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई है.

यदि कोई छात्र नॉनवेज खाना चाहता है, तो वह हॉस्टल परिसर के बाहर जाकर या बाहर से मंगाकर उसका सेवन कर सकता है. प्रतिबंध केवल हॉस्टल मेस में नॉनवेज भोजन तैयार करने और परोसने तक सीमित रहेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY