शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Mathura News: वृंदावन के राधाबल्लभ मंदिर में दौड़ा करंट, ड्यूटी पर तैनात सिपाही समेत 3 लोग झुलसे​ | IND vs ENG: भारत के शर्मनाक हार के साथ 5वें मैच में हुई रिकॉर्ड की बारिश, हारकर भी श्रेयस ने रचा इतिहास, धोनी की किया बराबरी​ | Moradabad News: ‘ताऊ मैं मरने जा रहा हूं’… सुसाइड मैसेज भेजकर युवती संग रामगंगा में कूदा युवक, रेस्क्यू जारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कानपुर: 8 साल तक प्रताड़ना का दावा, बच्चे के खतने और नाम बदलने का भी आरोप… पति हिरासत में​

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन और घरेलू प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हरदोई की रहने वाली कृतिका पांडे ने अपने पति, आगरा निवासी एक मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.महिला का दावा है कि शादी के आठ वर्षों के दौरान उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया […]

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन और घरेलू प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. हरदोई की रहने वाली कृतिका पांडे ने अपने पति, आगरा निवासी एक मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.महिला का दावा है कि शादी के आठ वर्षों के दौरान उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकियां दी गईं.

पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन मांसाहार खाने के लिए मजबूर किया जाता था. उसने बताया कि ब्राह्मण परिवार से होने के कारण जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी. महिला ने आरोप लगाया कि उसका ढाई साल का बेटा भी आरोपी के निशाने पर था और उसका खतना कराकर नाम बदलने तथा धर्म परिवर्तन कराने की तैयारी की जा रही थी.

महिला ने बताया कि वह लंबे समय तक डर के साये में जीती रही क्योंकि आरोपी बच्चे की हत्या की धमकी देता था. आखिरकार उसने हिंदू संगठन के सदस्य कृष्णा तिवारी से संपर्क कर पूरी आपबीती सुनाई.

महिला का यह भी आरोप है कि उसी मकान में एक अन्य हिंदू महिला को भी रखा गया था, जो करीब सात महीने की गर्भवती है. हालांकि, दूसरी महिला ने कैमरे के सामने कोई बयान देने से इनकार कर दिया.

सूचना मिलने पर पनकी पुलिस और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कामदगिरि भवन स्थित मकान पहुंचे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसके साथ रह रही दूसरी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पीड़िता और उसके बच्चे को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

मामले में पड़ोसियों के बयान भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं. उनका कहना है कि मकान का दरवाजा महीनों तक नहीं खुलता था. घर का सारा सामान ऑनलाइन मंगाया जाता था और केवल सामान लेने के लिए ही दरवाजा थोड़ासा खोला जाता था. पड़ोसियों के मुताबिक, रात के समय अक्सर चीखनेचिल्लाने और मारपीट जैसी आवाजें सुनाई देती थीं, लेकिन घर से कोई बाहर नहीं निकलता था.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. महिला द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY