आईपीएल 2026 के 47वें मैच में होने वाला है। इस मैच से कुछ घंटे पहले ही रोहित शर्मा की वापसी पर नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फैंस के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने रोहित की वापसी का फैसला खुद रोहित पर ही छोड़ा है। साथ ही एमएस धोनी दिल्ली के खिलाफ अगला मैच भी नहीं खेलेंगे, इसके संकेत मिले हैं।

क्रिकबज की जानकारी के मुताबिक रोहित शर्मा फिट हो चुके हैं और मैच फिटनेस व मैच में उतरने का फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह खुद रोहित पर ही छोड़ दिया है। अब देखना यह होगा कि हिटमैन लखनऊ के खिलाफ सोमवार की शाम मैदान पर उतरते हैं या नहीं। वह 12 अप्रैल के बाद से मैच में नहीं उतरे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे थे।
रोहित को रविवार को मैच से एक दिन पहले कोच महेला जयवर्धने के साथ लंबे ट्रेनिंग सेशन में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। अब पांच मैचों के इंतजार के बाद रोहित फैंस और मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए यह खुशखबरी हो सकती है। की वापसी लखनऊ के खिलाफ हो सकती है।
धोनी के फैंस के लिए बुरी खबर
साथ ही इस रिपोर्ट में एमएस धोनी को लेकर भी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सीएसके को 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना अगला मैच खेलना है। मंगलवार को होने वाले इस मुकाबले के लिए एमएस धोनी टीम के साथ दिल्ली नहीं गए हैं। यानी वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी फैंस को नजर नहीं आएंगे।
सीएसके के ऑफिशियल ने उनके सीजन से बाहर होने की बात पर हामी नहीं भरी है और कहा है कि किसी मौके पर वह जरूर वापसी करेंगे। अभी चेन्नई सुपर किंग्स के पांच ग्रुप स्टेज के मैच बाकी हैं। अभी भी पूरी तरह मैच के लिए फिट नहीं हैं। वह अपनी इंजरी से अभी भी रिकवरी मोड पर हैं और रिहैबिलिटेशन जारी है। उन्होंने इस सीजन की शुरुआत से अभी तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है।
Khabar Monkey
RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के बीच स्टार खिलाड़ी लौटा स्वदेश
आईपीएल 2026 के बीच डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक धाकड़ बल्लेबाज चोट के कारण अपने देश लौट गया है। बीच सीजन यह टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। पहले 6 मैचों में इस बल्लेबाज ने 202 रन बनाए थे।





