शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
डम्बल से ही घर पर करें ये जिम में की जाने वाली 5 एक्सरसाइज, 3 महीने में पर्सनालिटी चेंज!​ | टैप से टेकऑफ तक सफर होगा आसान, स्कैपिया-एक्सिस बैंक ने लॉन्च किया क्रेडिट कार्ड​ | Team India की लगातार 2 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान का हाल खराब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रोहित पर सख्त हुआ BCCI, 2 साल का लगाया बैन, अगली सीरीज में भी नही होंगे टीम इंडिया का हिस्सा​

भारतीय क्रिकेट में उम्र से जुड़ी गड़बड़ी को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। खास बात यह है कि कुछ ही हफ्ते पहले रोहित यादव का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली भारत की अंडर19 […]

भारतीय क्रिकेट में उम्र से जुड़ी गड़बड़ी को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है। बंगाल के लेग स्पिनर रोहित यादव पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। खास बात यह है कि कुछ ही हफ्ते पहले रोहित यादव का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली भारत की अंडर19 सीरीज के लिए हुआ था। अब बैन लगने के बाद वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

रोहित यादव हाल ही में भारत की अंडर19 टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे। वहां उन्होंने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था और एक मुकाबले में कुल छह विकेट हासिल किए थे। उनके प्रदर्शन के बाद ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। लेकिन अब दस्तावेजों की जांच में सामने आई गड़बड़ियों ने उनका पूरा अभियान रोक दिया है।

उम्र से जुड़े दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका दौरे के दौरान रोहित यादव के दस्तावेजों की जांच की गई थी। इसी दौरान उनकी जन्मतिथि को लेकर कई विसंगतियां सामने आईं। बताया गया है कि उनके नाम पर अलगअलग जन्म वर्ष वाले तीन जन्म प्रमाणपत्र मिले, जिनमें 2007, 2009 और 2010 दर्ज था। आधार रिकॉर्ड में भी जन्म वर्ष को लेकर अलगअलग जानकारी सामने आई।

इन दस्तावेजों में अंतर सामने आने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ ने भी कार्रवाई की और मामले की जानकारी BCCI को दी। इसके बाद बोर्ड ने रोहित यादव पर दो साल का बैन लगाने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से भी बाहर

रोहित यादव को ऑस्ट्रेलिया अंडर19 टीम के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टीडे सीरीज के लिए भारत की टीम में चुना गया था। ये मुकाबले राजकोट और अहमदाबाद में खेले जाने हैं। अब दो साल के प्रतिबंध के कारण वह इन मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। उनकी जगह टीम में किसी दूसरे खिलाड़ी को शामिल किए जाने की संभावना है।

यह कार्रवाई सिर्फ रोहित यादव तक सीमित नहीं है। CAB ने उम्र और दस्तावेजों से जुड़ी विसंगतियों के कारण कुल 62 खिलाड़ियों को 202627 और 202728 सीजन में टूर्नामेंटों के लिए रजिस्ट्रेशन या ट्रांसफर से अयोग्य घोषित किया है। इस पूरे मामले से साफ है कि BCCI और राज्य क्रिकेट संघ अब Age Verification और Player Documents को लेकर काफी सख्ती बरत रहे हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY