SportsViral

रोहित के इस बड़े रिकॉर्ड को अभिषेक ने तोड़ा, यानसेन के ओवर में 20 रन बना हासिल किया खास मुकाम

अभिषेक शर्मा ने 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी खेलने से चूक गए। हालांकि उन्होंने 13 गेंदों पर 4 छक्के और 2 चौकों के साथ 35 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 269.23 का रहा। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान पंजाब के ऑलराउंडर मार्को यानसेन के एक ओवर में 20 रन बनाए और रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे।

रोहित के इस बड़े रिकॉर्ड को अभिषेक ने तोड़ा, यानसेन के ओवर में 20 रन बना हासिल किया खास मुकाम
रोहित के इस बड़े रिकॉर्ड को अभिषेक ने तोड़ा, यानसेन के ओवर में 20 रन बना हासिल किया खास मुकाम

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ मुकाबले में मार्को यानसेन के एक ओवर में 20 रन ठोक डाले। इस मैच में यानसेन ने पहली पारी में दूसरा ओवर फेंका। इस ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक ने छक्का लगाया जबकि तीसरी गेंद पर भी चौका जड़ा। इसके बाद चौथी गेंद पर छक्का लगाया जबकि आखिरी गेंद पर भी चौका जड़ा। यानी इस ओवर में उन्होंने 20 रन बनाए और रोहित शर्मा से आगे निकल गए।

आईपीएल में ये 10वां मौका था जब अभिषेक शर्मा ने एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल किया। वो अब आईपीएल के एक ओवर में 20 या उससे ज्यादा रन सबसे ज्यादा बार बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए। धोनी ने भी ऐसा कमाल 10 बार किया था। अभिषेक अब रोहित शर्मा से आगे निकल गए जिन्होंने ऐसा इस लीग में 9 बार किया था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं जिन्होंने ऐसा 8 बार किया था।

में एक ओवर में सबसे ज्यादा बार 20 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

10 – एमएस धोनी
10 – अभिषेक शर्मा
9 – रोहित शर्मा
8 – ऋषभ पंत
7- हार्दिक पंड्या
7- सूर्यकुमार यादव
7- केएल राहुल

वैभव-गिल ओपनर, श्रेयस-नितिश भी शामिल; भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का इंडीज के पूर्व दिग्गज ने किया चयन

Khabar Monkey

आईपीएल 2026 के बीच इस सीजन में फॉर्म के आधार पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ने भारत की वैकल्पिक टी20 प्लेइंग 11 का चयन किया। इस टीम में वैभव, गिल, चहल, भुवनेश्वर, श्रेयस जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई। 

Leave a Reply