साल 1999 में रिलीज हुई सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन स्टारर फिल्म ‘बीवी न. 1’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस मूवी की कहानी ही नहीं, बल्कि गानों ने भी उस समय चार्ट बस्टर पर धूम मचाई थी। अब डेविड धवन अपने बेटे और अभिनेता वरुण धवन के साथ एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ‘है जवानी तो इश्क होना है’ है। इसमें उन्होंने ‘बीवी न. 1’ के फेमस गाने ‘चुनरी चुनरी’ का रीक्रिएटेड वर्जन जोड़ा है।

इस पर कई लोग अब अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, दिग्गज प्लेबैक सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने भी ‘चुनरी चुनरी’ के रीमेक वर्जन की आलोचना की है। उन्होंने गाने के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इसका असली जादू खत्म कर दिया है। बता दें कि ‘चुनरी चुनरी’ के ओरिजनल वर्जन को अभिजीत और अनुराधा श्रीराम ने आवाज दी थी।
Khabar Monkey
यह भी पढ़ें:
क्या बोले अभिजीत भट्टाचार्य?
मंगलवार को ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के मेकर्स ने ‘चुनरी चुनरी’ के रीक्रिएटेड वर्जन को ‘चुनरी चुनरी: लेट्स गो’ नाम से रिलीज किया। इसे आईपी सिंह, जोनिता गांधी, असीस कौर, सुधीर यादवंशी और अनुराधा श्रीराम ने अपनी आवाज दी है और रेमो डिसूजा ने कोरियोग्राफ किया है। वहीं, एएनआई से बात करते हुए अभिजीत ने बताया कि सलमान खान के करियर के लिए यह गाना कितना मायने रखता था।
उन्होंने बताया कि 1999 में सलमान उस तरह की स्टारडम हासिल करने की राह पर थे, जो उन्हें बाद में मिली। ‘चुनरी चुनरी’ उनके लिए बिल्कुल सही समय पर आया और लंबे समय तक लोगों की यादों में बसा रहा। उन्होंने कहा, “यह सलमान खान का सबसे बड़ा गाना था। जब से यह रिलीज हुआ है, तब से लेकर आज तक यह गाना ट्रेंड कर रहा है।”
अभिजीत को रीमेक से ज्यादा इस बात से परेशानी हुई कि इसे बनाने वाले लोगों की तरफ से उनसे कोई बातचीत नहीं की गई। उन्होंने कहा, “न तो नए वर्जन पर काम करने वाले म्यूजिक कंपोजर ने और न ही फिल्म के डायरेक्टर ने मुझसे संपर्क किया। उनमें मुझे यह बताने की हिम्मत ही नहीं थी।” जब अभिजीत ने नया वर्जन सुना, तो उन्हें यह किसी भजन जैसा लगा। उन्होंने कहा, “चुनरी चुनरी असल में एक रोमांटिक गाना था और अब उन्होंने इसे एक भजन बना दिया है।”
वरुण नहीं बन सकते सलमान
अभिजीत ने आगे कहा, “वरुण धवन ने अब तक सिर्फ रीमेक फिल्में की हैं, खासकर तब जब उनके पिता डेविड धवन ने ही उन ओरिजिनल फिल्मों को डायरेक्ट किया था। वह उन्हीं गानों का इस्तेमाल करते हैं जो कभी हिट हुआ करते थे। वरुण धवन, सलमान खान के गाने गाकर सलमान खान नहीं बन सकते। सलमान खान और वरुण धवन में बहुत बड़ा फर्क है।”
चौथी बार साथ काम कर रहे हैं वरुण और डेविड धवन
बता दें कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से पहले डेविड धवन और वरुण धवन ने साथ में ‘मैं तेरा हीरो’, ‘जुड़वा 2’ और ‘कुली नंबर 1’ में काम किया था। अब दर्शक देखना चाहते हैं कि इस नई मूवी में उनका काम कैसा होता है।
यह भी पढ़ें:





