फिल्म इंडस्ट्री में पहला मौका मिलना उतना ही मुश्किल है, जितना दर्शकों का दिल जीत पाना। भले ही आप किसी भी मशहूर फिल्मी परिवार से क्यों न हो, लेकिन बिना मेहनत और टैलेंट एक्टिंग की दुनिया में पहचान बना पाना नामुमकिन है। उसी तरह अगर आप आम आदमी है, जिसके परिवार का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है, लेकिन आप में कुछ करने का जुनून है तो आपको स्टार बनाने से कोई नहीं रोक सकता है। आज हम उसी एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कभी रेलवे स्टेशन पर 8 हजार की नौकरी करते थे और बाद में एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाई। इस ओटीटी स्टार का नाम है वैभव राज गुप्ता, जिन्हें दर्शक ‘गुल्लक’ के अन्नू भैया नाम से जानते हैं।
Khabar Monkey

8 हजार की नौकरी छोड़ बना ओटीटी स्टार
मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर 8,000 की नौकरी से शुरुआत करने वाले वैभव राज गुप्ता ने सफलता पाने से पहले 7 साल तक रिजेक्शन, अनगिनत ऑडिशन और संघर्षों का सामना किया। सीतापुर में जन्मे वैभव ने अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की और आज उन्हें पूरे भारत में ‘गुल्लक’ के ‘अन्नू भैया’ के नाम से नेम-फेम मिला। एक्टर वैभव राज गुप्ता ने यह साबित कर दिया है कि सब्र, कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास करने से आपकी जिंदगी कभी भी बदल सकता है। कभी महीने के 8 हजार कमाने वाले वैभव राज अब लाखों रुपये कमा रहे हैं।
‘गुल्लक’ के अन्नू भैया बन चमकी वैभव राज की किस्मत
वैभव राज गुप्ता के पिता चाहते थे कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बने, लेकिन जब वह सीतापुर महोत्सव पहुंचे तो उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। स्टेज पर लोगों को एक्टिंग करता देख उन्होंने खुद एक्टर बनाना का फैसला किया। उन्होंने खुद से वादा किया था कि एक दिन वह इसी भीड़ के सामने स्टेज पर खड़े होंगे। ये सपना लेकर वह मुंबई आए। एक्टर बनाने के पहले उन्होंने 7 साल बहुत संघर्ष किया। कई तरह की नौकरी के लिए इंटरव्यू दिए, लेकिन हर बार उनके हाथ सिर्फ निराशा लगती। वह पूरे दिन काम करते थे और इसी बीच ऑडिशन भी देते थे। शुरूआत में उन्होंने छोटे रोल किए और 7 साल बाद उन्हें ‘गुल्लक’ के अन्नू भैया का रोल मिला, जिसने उन्हें पहचान दिलाई। ‘गुल्लक’ के 5वें सीजन में एक्टर वैभव राज गुप्ता, जिन्होंने पहले आनंद अन्नू मिश्रा का किरदार निभाया था। उन्होंने शो छोड़ दिया है और उनकी जगह एक्टर अनंत वी. जोशी ने ले ली है। कास्टिंग में इस बड़े बदलाव की पुष्टि मेकर्स ने सीजन के प्रीमियर से पहले ही कर दी थी।
ये भी पढे़ं-





