Viral

रेड लाइट पर भिखारी का झूठ हुआ बेनकाब, वायरल वीडियो देख लोग हैरान

Traffic Signal Scam : आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग अपने खाली समय में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, जहां उन्हें देश-दुनिया की खबरों के साथ-साथ मनोरंजन भी मिलता है।

रेड लाइट पर भिखारी का झूठ हुआ बेनकाब, वायरल वीडियो देख लोग हैरान
रेड लाइट पर भिखारी का झूठ हुआ बेनकाब, वायरल वीडियो देख लोग हैरान

हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सिगनल पर भिखारी की सच्चाई देख लोग हुए हैरान

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भिखारी का सच सामने आता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बैसाखी के सहारे लंगड़ाते हुए ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े लोगों से भीख मांग रहा है।

वह खुद को पैर से लाचार दिखाते हुए स्कूटी पर बैठे एक कपल के पास जाता है और पैसे मांगता है। शुरुआत में कपल उसे नजरअंदाज करता है, लेकिन जब वह बार-बार आग्रह करता है तो वे उसे पैसे दे देते हैं।

ये खबर भी :

आंख बंद करके मदद ना करें

लेकिन जैसे ही सिग्नल ग्रीन होता है और सभी लोग वहां से निकल जाते हैं, उसी समय उस भिखारी की सच्चाई सामने आ जाती है। वह व्यक्ति अचानक बिना किसी परेशानी के सामान्य तरीके से चलते हुए नजर आता है, जिससे साफ हो जाता है कि वह अब तक लंगड़ाने का नाटक कर रहा था।

इस वीडियो को प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने कहा कि मदद जरूर करें, लेकिन आंख बंद करके नहीं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे मामले हर शहर में देखने को मिलते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply