EntertainmentViral

रिलीज से पहले ही ‘पेड्डी’ ने पकड़ी रफ्तार, छप्परफाड़ कमाई के लिए तैयार है राम चरण और जाह्नवी कपूर फिल्म

रिलीज से पहले ही ‘पेड्डी’ ने पकड़ी रफ्तार, छप्परफाड़ कमाई के लिए तैयार है राम चरण और जाह्नवी कपूर फिल्म

अब राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ की रिलीज को सिर्फ चंद घंटे ही बाकी रह गए और फैंस के बीच उत्साह सातवें आसमान पर है। ये सपोर्ट्स ड्रामा फिल्म गांव के परिवेश में रची और बसी है। फिल्म में राम चरण एक खिलाड़ी के रोल में नजर आने वाले हैं, जिसमें कई जौहर हैं। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू ने किया है। फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इससे एक दिन पहले यानी आज ही खास पेड प्रिव्यू भी रखा जा रहा है, लेकिन ये पेड प्रिव्यू सिर्फ चंद जगहों पर ही है। फिल्म को राम चरण के धांसू ट्रांसफॉर्मेशन के चलते काफी ट्रैक्शन मिल रहा है। उम्मीद है कि फिल्म को भारत और विदेश में भी काफी दर्शक मिलेंगे। प्रमोशनल कैंपेन भी इस फिल्म के लिए सटीक बैठे हैं।

Khabar Monkey

रिलीज से पहले ही 'पेड्डी' ने पकड़ी रफ्तार, छप्परफाड़ कमाई के लिए तैयार है राम चरण और जाह्नवी कपूर फिल्म
रिलीज से पहले ही 'पेड्डी' ने पकड़ी रफ्तार, छप्परफाड़ कमाई के लिए तैयार है राम चरण और जाह्नवी कपूर फिल्म

रिलीज से पहले की कमाई

सैक्निल्क के डेटा के अनुसार फिल्म ग्रैंड ओपनिंग के लिए तैयार नजर आ रही है। फिल्न ने ब्लॉक सीट के साथ 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई रिलीज से पहले ही कर ली है। अब तक के ग्रॉस आंकड़ों पर नजर डालें तो ये करीब 8.71 करोड़ है। ‘पेड्डी’ की कुल 361184 टिकट बिक चुकी हैं और पहले दिन के लिए 5731 शोज रखे गए हैं। ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज है और इसे पांच भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नण, हिंदी और मलयालम शामिल हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को सबसे अधिक दर्शक तेलुगु भाषा में मिलने वाले हैं। अब तक 349654 टिकट तेलुगु भाषा में बिके हैं, जिससे कुल कमाई लगभग 8.5 करोड़ है। दूसरे नंबर पर तमिल भाषा मेंदर्शक मिल रहे हैं और फिर हिंदी में। कन्नण और मल्यालम में फिल्म खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है।

दिखा राम चरण के स्टारडम का असर

तेलुगु भाषा में इतनी टिकट बिकने की सीधी वजह राम चरण है। तेलुगु बेल्ट में राम चरण को सुपरस्टार के तौर पर देखा जाता है और उनका स्टारडम इस क्षेत्र के बाहर काम आता नहीं दिख रहा। राज्य के स्तर पर बात करें तो फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से ही मिलने वाले हैं। जाह्नवी कपूर का फिल्म में होने का खास फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के बाद भी वो हिंदी बेल्ट के दर्शकों को नहीं खींच पा रही हैं। राम चरण के लिए ‘पेड्डी’ एक अहम फिल्म है। इस फिल्म की सफलता उनके लिए आगे कई रास्ते खोलेगी। ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद से उन्होंने कोई भी सुपरहिट फिल्म नहीं दी है। ऐसे में अगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करती है तो वो सोलो बॉक्स ऑफिस गेम चेंजर के रूप में उबरेंगे।

राम चरण ने रोल के लिए की कड़ी मेहनत

कहा जा रहा है कि ‘पेड्डी’ में राम चरण का किरदार उनके लिए काफी रग्ड रोल है। फिल्म में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंद शर्मा अहम रोल में हैं। राम चरण ने खुद फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा कि ये फिजिकली डिमांडिंग रोल था। इसके लिए उन्होंने महीनों की कड़ी मेहनत की है। भाषा से लेकर हेवी वर्कआउट तक उन्होंने इस रोल के लिए काफी कुछ खिया है। फिलहाल अब कई ट्रेड एनालिस्ट की नजरें फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply