सोमवार, 24 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IAS Durga Shakti Nagpal: जज को फोन पर तमीज सिखाने वाली IAS दुर्गा को इलाहबाद HC की फटकार, जज से बोला था- “कैसे संस्कार हैं आपके “​ | हवाई यात्रा होगी और भी आसान! 1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर सील लगाना बंद, जानिए नए नियम​ | चोट के बावजूद Rishabh Pant का जलवा, MS Dhoni का Record तोड़ विदेशी Test में लिखा नया अध्याय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली खाते हैं…’, कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी​

सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है. इस बीच मुख्यमंत्री […]

सावन के पवित्र महीने में अयोध्या में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम में मछली परोसे जाने से पार्टी एक नए विवाद में घिर गई है. इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस राम राम चिल्लाती है, तो दूसरी तरफ उसके नेता अयोध्या में मछली भोज की दावत उड़ाते हैं. उन्होंने इसे कांग्रेस का दोहरा आचरण बताया है.

दरअसल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को पार्टी नेताओं के साथ अयोध्या पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंग बली के दर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. राम मंदिर में रामलला का दर्शन करके वह तारुन के अर्पित मैरिज लॉन में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे. यहां उनके स्वागत समारोह के दौरान आयोजित मछली भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान मछली पकाए जाने का एक वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसके बाद विवाद खड़ा हो गया और आरोपप्रत्यारोप शुरू हो गया.

‘राम राम चिल्लाते हैं और मछली की दावत उड़ाते हैं’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम एक होकर लड़ाई आगे बढ़ाएंगे तो देश की स्वाधीनता बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि कल देखा होगा कि कांग्रेस के लोग किस तरह से विरासत का अपमान करते है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अयोध्या में हनुमान गढ़ी के दर्शन करने जाते हैं और फिर मछली भोज की दावत उड़ाते है. उन्होंने कहा कि ये राम राम चिल्लाते हैं और फिर अयोध्या में मछली खाते हैं.उन्होंने कहा कि बेशर्मी की भी सीमा होती है.

‘इन्हें देखकर गिरगिट भी शर्मा जाए’

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं से किसने कहा था हनुमानगढ़ी जाने के लिए. उन्होंने कहा कि अगर मछली खानी ही थी तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते. उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस का दोहरा आचरण है. उन्होंने कहा कि इसे देखकर गिरगिट भी शर्मा जाता होगा कि मनुष्य के रूप में ये कौन सी प्रजाति आ गई है. एक तरफ राम राम चिल्ला रहे हैं, बजरंग बली के मंदिर में दंडवत होने का ढोंग कर रहें और दूसरी तरफ बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं.

पवन खेड़ा ने किया पलटवार

वहीं अयोध्या में मछली की दावत पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ऐसे मुद्दे इसलिए उठाए जाते हैं ताकि पेपर लीक जैसे अहम मुद्दे न उठें. इन मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके. उन्होंने कहा कि आज जब लोग अयोध्या के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें राम मंदिर के दान में हुई चोरी याद आती है. उन्होंने कहा कि क्या ‘माछभात’ लोगों को अयोध्या में दान की चोरी भुला सकता है?. उन्होंने कहा कि अजय राय शाकाहारी हैं, और अगर वह शाकाहारी न भी होते, तो भी इसमें क्या बुराई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY