मंगलवार, 29 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
डबल मर्डर से दहला सुल्तानपुर… टीचर दंपति की बेरहमी से हत्या, स्कूल परिसर में मिले शव​ | Suzuki Hayabusa का Special Edition भारत में लॉन्च, ₹19.90 लाख कीमत; नए लुक के साथ आई दमदार बाइक​ | ‘सपनों में सिद्धार्थ मुझे अपने पास बुलाता है…’, प्रेमी की मौत का ऐसा सदमा, प्रेमिका ने लगा ली फांसी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रामगोपाल यादव और आलोक रंजन होंगे सपा के राज्यसभा उम्मीदवार, तीसरे नाम पर भी हुई चर्चा​

समाजवादी पार्टी ने आज एक बैठक में अपने विधायकों के सामने राज्यसभा के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. पहला नाम प्रोफेसर राम गोपाल यादव का है और दूसरा आलोक रंजन का है, जो पूर्व मुख्य सचिव और अखिलेश यादव के रणनीतिकार रहे हैं. तीसरे उम्मीदवार को उतारने पर भी चर्चा हुई, […]

समाजवादी पार्टी ने आज एक बैठक में अपने विधायकों के सामने राज्यसभा के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. पहला नाम प्रोफेसर राम गोपाल यादव का है और दूसरा आलोक रंजन का है, जो पूर्व मुख्य सचिव और अखिलेश यादव के रणनीतिकार रहे हैं. तीसरे उम्मीदवार को उतारने पर भी चर्चा हुई, लेकिन अखिलेश ने कहा, “पहले विधायकों को तो लाइए, उसके बाद देखेंगे.” इस सिलसिले में सलीम शेरवानी के नाम पर भी चर्चा हुई.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं, जिनमें से आठ सीटें BJP और दो सीटें SP के पास हैं. इस बीच, SP की एक और सीट हासिल करने की कोशिश ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. चुनाव के बारे में कहा गया है कि पार्टी के सभी सदस्यों से बातचीत हो चुकी है और जनता को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है.

समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव को दोबारा राज्यसभा भेजने पर सहमति बनी. इसके अलावा, पार्टी ने पूर्व IAS अधिकारी आलोक रंजन पर भी सहमति जताई है. इस बीच एक बार फिर सलीम शेरवानी के नाम पर भी चर्चा हुई है. लेकिन सहमति नहीं बन पाई. जबकि सलीम शेरवानी के साथ आलोक रंजन भी पिछले चुनाव में हार चुके हैं.

खबर अपडेट की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY