मंगलवार, 21 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर ट्रस्ट की आज बड़ी बैठक, नए CEO पर लगेगी मुहर, चढ़ावा चोरी मामले पर भी होगा मंथन​ | Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback​ | 15 दंगे, 68 तीर्थ स्थलों पर कब्जे… संभल रिपोर्ट में कई बड़े दावे, UP विधानसभा में पेश होगी 450 पन्नों की रिपोर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

₹5.53 लाख से शुरू होती हैं ये डुअल CNG सिलेंडर वाली कारें, 30km तक माइलेज ने बढ़ाई डिमांड​

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय ग्राहकों का रुझान तेजी से CNG कारों की ओर बढ़ रहा है. अब केवल बेहतर माइलेज ही नहीं, बल्कि डुअल CNG सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी खरीदारों को आकर्षित कर रही है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बूट स्पेस लगभग पूरी तरह इस्तेमाल किया […]

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच भारतीय ग्राहकों का रुझान तेजी से CNG कारों की ओर बढ़ रहा है. अब केवल बेहतर माइलेज ही नहीं, बल्कि डुअल CNG सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी खरीदारों को आकर्षित कर रही है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बूट स्पेस लगभग पूरी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि ईंधन की बचत भी शानदार रहती है. कई CNG कारें 26 से 30 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देने का दावा करती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 लोकप्रिय कारों के बारे में.

Tata Tiago CNG

की शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये है. इसमें 1.2लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो CNG मोड में भी अच्छा प्रदर्शन करता है. कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, LED हेडलैंप, 10.25इंच टचस्क्रीन और कई सेफ्टी फीचर्स जैसे ABS, ESC और TPMS दिए गए हैं.

Tata Punch CNG

6.79 लाख रुपये से शुरू होने वाली डुअल सिलेंडर सेटअप के साथ आती है. यह लगभग 26.99 km/kg का दावा किया गया माइलेज देती है. इसमें 360डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेगमेंट का बड़ा बूट स्पेस मिलता है.

Hyundai Aura CNG

हुंडई ऑरा CNG की शुरुआती कीमत 7.81 लाख रुपये है .इसमें 1.2लीटर बायफ्यूल इंजन दिया गया है. कार में छह एयरबैग तक का विकल्प, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, TPMS और कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं. माइलेज के मामले में भी यह कार मजबूत विकल्प मानी जाती है.

Hyundai Exter CNG

हुंडई एक्सटर CNG की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. यह करीब 27.1 km/kg का माइलेज देने का दावा करती है. इसमें सनरूफ, रियर कैमरा, 8इंच टचस्क्रीन, ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डैशकैम और OTA अपडेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Tata Tigor CNG

टाटा टिगोर CNG की शुरुआती कीमत 7.21 लाख रुपये है. इसमें 1.2लीटर इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं. LED हेडलैंप, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, रिवर्स कैमरा और स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे एक प्रीमियम CNG सेडान बनाते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY